ग्वालियर – पूर्व मुख्यमंत्री ,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को संघ ने नसीहत दी है कि विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा चुनाव में चूक नहीं होना चाहिए। शिवराज बुधवार को यहां केदारपुर स्थित सेवा भारती धाम में सर संघचालक मोहन भागवत से मिलने पहुंचे थे। दोनों के बीच लोकसभा चुनावों के साथ ही अन्य विषयों पर करीब आधा घंटे तक चर्चा हुई।
बारह दिन के ग्वालियर प्रवास के बाद नागपुर रवाना हुए सर संघचालक
संघ की अभा प्रतिनिधि सभा में शामिल हुए देशभर के प्रांत प्रचारकों से मिला फीडबैक है। जिसके आधार पर संघ ने लोकसभा चुनाव में अपने स्वयंसेवकों को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जाने को कहा है। मुलाकात के बाद श्री सिंह बैराड़़ में भाजपा की विजय संकल्प अभियान यात्रा में शामिल होने रवाना हुए।
चुनाव बाद होगा संगठन में बदलाव : संघ की अभा प्रतिनिधि सभा में जो चिंतन मंथन हुआ है, संगठन स्तर पर उसका असर लोकसभा चुनाव के बाद सामने आएगा। पता चला है कि संघ अपने कुछ संगठन मंत्रियोें की भूमिका को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है। प्रतिनिधि सभा के लिए 2 मार्च से जुटे प्रचारक बुधवार को रवाना हो गए। शाम को चैन्नई राजधानी एक्सप्रेस से सर संघचालक मोहन भागवत भी नागपुर रवाना हुए।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal