Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पैसा डालते ही ट्रांसफर आदेश हाथ में आ जाता-भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीयने लगाया आरोप

ग्वालियर।
एक अरसा पूर्व दुकानों पर सिक्के वाले टेलीफोन नजर आता थे। सिक्का डालते ही बात होने लगती थी। उसी तरह कमलनाथ सरकार तबदला उद्योग चला रही है। पैसा डालते ही ट्रांसफर आदेश हाथ में आ जाता है। यह बात पार्टी के धिक्कार दिवस पर आयोजित कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कही। इससे अफसर व कर्मचारी दुखी और जनता परेशान हो रही है। कैलाश विजयवर्गीय के साथ महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने भी कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दी। जिन्हें 60 सेकंड बाद ही मौके पर रिहा कर दिया।
डेढ़ बजे कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए भाजपा कार्यकर्ता-
प्रदेशभर में मनाए जा रहे धिक्कार दिवस के तहत शनिवार दोपहर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने भाजपा कार्यकर्ता अलकापुरी तिराहे पर जमा हुए। दोपहर करीब डेढ़ बजे कलेक्ट्रेट का घेराव करने पैदल रवाना हुए। कैलाश विजयवर्गीय के पौन घंटे के भाषण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इसमें महिलाएं भी काफी संख्या में मौजूद थीं।
महापौर बोले- मैंने भी गिरफ्तारी दी है-
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महापौर विवेक शेजवलकर भी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हां, धिक्कार दिवस पर उन्होंने भी गिरफ्तारी दी है। थोड़ी देर बाद जिला प्रशासन ने रिहा कर दिया। इसलिए वापस जा रहा हूं।
आरआई पर हमला करने वाले भाजपा नेता को जवानों ने पहचाना-
एक हजार बिस्तर के अस्पताल के भूमिपूजन के विरोध के दौरान आरआई देवेंद्र सिंह पर हमला करने वाले भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जसवंत गुर्जर ट्रैक्टर से कलेक्ट्रेट आए। वहां तैनात पुलिस जवानों ने उन्हें पहचानते हुए कहा कि यह वही नेता है, जिसने आरआई पर हमला किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में नहीं लिया। जसवंत गुर्जर के खिलाफ झांसी रोड थाने में मामला भी दर्ज है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...