Deprecated: Optional parameter $headers declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $attachments declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919
लक्ष्‌मण तलैया से आने वाले ट्रैफिक को नौगजा रोड पर निकालने हटेंगे अतिक्रमण, लेफ्ट टर्न साफ होगा – बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम…
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लक्ष्‌मण तलैया से आने वाले ट्रैफिक को नौगजा रोड पर निकालने हटेंगे अतिक्रमण, लेफ्ट टर्न साफ होगा

ग्वालियर-
 
नवागत कलेक्टर अनुराग चौधरी ने एसपी नवनीत भसीन, निगम आयुक्त संदीप माकिन व ट्रैफिक के पुलिस अधिकारियों के साथ महलगेट व शिंदे की छावनी का निरीक्षण किया। लक्ष्‌मण तलैया से फूलबाग की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को नौगजा रोड के लिए टर्न कराने के लिए आने वाली बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिये। नौगजा रोड के दुुकानदारों को उनकी हद में पहुंचाने के लिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। लेफ्ट टर्न से पुलिस चौकी को पहले ही हटा दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस के क्वार्टर के कॉर्नर को हटाने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने कहा कि शहर के प्रमुख बाजारों को जाम मुक्त कराने के लिए प्रति सप्ताह एक बाजार को टास्क के रूप में लिया जाएगा।
 
 
निरीक्षण के दौरान एसपी ने कलेक्टर को बताया कि पुलिस चौकी हटा दिए जाने के बाद भी लेफ्ट टर्न साफ नही हुआ है। लक्ष्‌मणतलैया से फूलबाग की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को नौगजा रोड की तरफ टर्न कराकर इस चौराहे के साथ एमएलबी रोड को जाम मुक्त कराया जा सकता है।
 
यह दिये निर्देश-
 
 
-मुरैना व बानमोर की तरफ से आने वाले विक्रम अन्य पब्लिक वाहनों को शिंदे की छावनी चौराहे तक नही आने दिया जाए। उन्हें मानसिक आरोग्यशाला के पास ही रोकने की व्यवस्था की जाए।
 
– शिंदे की छावनी चौराहे से लक्ष्‌मणतलैया के बीच लगने वाले ठेलों को हॉकर्स जोन भेजा जाए।
 
– नौगजा रोड को लेफ्ट टर्न कराने के लिए पोल व दूरसंचार विभाग के बॉक्स को शिफ्ट कराया जाए। बिजली तारों के जाल को हटाएं।
 
– पुलिस चौकी को हटाने के बाद पुलिस के क्वार्टर के कॉर्नर को साफ कराया जाए। ताकि टर्न लेने में वाहनों को कोई परेशानी नही आये।
 
– नौगजा रोड पर अधिकांश दुकानदारों ने अपने आगे की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर स्थाई निर्माण कर लिया है। उन्हें चिन्हित कर हटाया जाए।
 
– पुलिस चौकी के सामने लगी गुमटी को भी हटाने के निर्देश दिये।
 
– शिंदे की छावनी चौराहे के आसपास लगने वाले ठेलों के खिलाफ मदाखलत दस्ता व पुलिस कार्रवाई करे।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...