ग्वालियर – केदारपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचे । बैठक में संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है । शाह ने बैठक में भाग लिया और फिर संघ के मुख्य सर कार्यवाह मोहन भागवत सहित सभी लोगों के साथ मंत्रणा की ।
संघ की राष्ट्रीय बैठक ग्वालियर में उस समय
हो रही है जब देश की लोकसभा और कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं । इसलिए इस बैठक का ज्यादा महत्व है । माना जा रहा है बैठक में नियमित चर्चाओं से अलग चुना में भाजपा सरकार की वापिसी के लिए रणनीति भी बनाई जा रही है ।
अमित शाह को पूर्वाह्न 11 बजे ग्वालियर पहुंचना था लेकिन संघ ने उन्हें बताया कि वे भोजन पश्चात के सत्र में अपेक्षित है । इस बजह से शाह का कार्यक्रम दो घण्टे आगे खिसकाया गया
शाह लगभग सवा बजे विशेष विमान से ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचे ।
यहां केद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ,मेयर विवेक नारायण शेजवलकर बीजेपी के जिला महामन्त्री कमल माखीजानी सहित अन्य पार्टी नेताओं ने उनकी अगवानी की । यहां से वे सीधे केदारपुर के लिए निकल गए ।
सूत्रों की माने तो शाह ने पहले राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में इस वर्ष भाजपा द्वारा किये गए कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया । हालांकि राष्ट्रीय महामन्त्री पहले से ही बैठक में मौजूद रहकर इस पर प्रकाश डाला चुके है । शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी द्वारा तैयार की गई रणनीति भी विस्तार से बताई और उसका कार्यान्वयन कैसे करना है इस पर भी प्रकाश डाला ।
सूत्रों की माने तो इससे पहले संघ ने सभी प्रतिनिधियों से चुनाव के मद्देनजर पार्टी की स्थिति और संभावनाओं का विशद जानकारी हासिल की थी । बाद में श्री शाह ने संघ सुप्रीमो भागवत से बंद कक्ष में मंत्रणा की । इसके पहले वे संघ के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों से भी मिले । सभी ने उन्हें सर्वे से अवगत कराया । इसके बाद श्री भागवत ने उन्हें चुनावो के लिए कुछ टिप्स दिए । इनके आधार पर कार्य योजना बनाकर काम करना है ।
भागवत ने शाह को संघ द्वारा पारित विभिन्न सामाजिक,आर्थिक,राजनीतिक प्रस्तावों की जानकारी दी और इसमें भाजपा की भूमिका को भी रेखांकित किया
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal