दतिया केभाजपा नेता ने 7 साथियों के साथ सरपंच के घर में घुसकर हमला किया
ग्वालियर-
दतिया केथाना उनाव के ग्राम खटोला में भाजपा उदगुंवा मंडल के कोषाध्यक्ष गजराम कुशवाह ने ग्राम पंचायत के सरपंच व किसान कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष पंजाब सिंह वंशकार के घर में घुसकर हमला कर दिया। सरपंच वंशकार ने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा नेता ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य में कमीशन की मांग कर रहे थे। मना करने पर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ घर में घुसकर उनके परिजन के साथ मारपीट की।सरपंच ने आरोपियों पर आठ लाख रुपए लूटने का भी आरोप लगाया है। भाजपा नेता सत्ता के जाने के बाद भीवसूली का मोह नहींछोड पा रहे
घर के बाहर खड़े वाहनों में आग लगाकर उन्हें फूंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव की स्थिति है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात है।
बता दें कि ग्राम खटोली में दो गुट है। एक गुट भाजपा के साथ है तो दूसरा कांग्रेस के साथ। एक गुट की कमान भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष गजराम कुशवाह के हाथ में है तो दूसरे की कमान सरपंच व किसान कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष पंजाब सिंह वंशकार के हाथ में। दोनों के बीच राजनीतिक टकराव की स्थिति रहती है। इसी के चलते रात दोनों में टकराव हो गया। सरपंच वंशकार के अनुसार वह बुधवार को मंदिर पर मिट्टी डाल रहे थे। भाजपा नेता कुशवाह ने मिट्टी सहित ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों में कमीशन की मांग की। हमने कमीशन देने से इनकार कर दिया। काम बंद कर घर आ गए।
रात लगभग 8 बजे गजराम कुशवाह अपने साथी मदन कुशवाह, मानसिंह कुशवाह, देशराज कुशवाह, किशन सिंह राजपूत, भवानी राजपूत, कुंदन राजपूत और हरी प्रसाद राजपूत के साथ आया। सभी उनके कच्चे मकान के टपरे के ऊपर से घर में घुसे और उनकी पत्नी हन्नू, छोटे भाई वीर सिंह, बहू रौना व बहन राजेश्वरी के साथ मारपीट की। आरोपियों के हाथ में लाठियां और कुल्हाड़ी थीं। मारपीट के बाद आरोपियों ने बाहर खड़ी दो बाइक क्रमांक एमपी 32 एमजी 7989 और एमपी 32 एए 0581 को पत्थरों से तोड़ा। घर के सामने रास्ते में खड़ी बोलेरो क्रमांक एमपी 06 सीई 0393 व ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 32 एए 7787 में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलने पर डायल और उनाव पुलिस पहुंच गई। इसके बाद आरोपी भाग गए। सरपंच ने आरोपियों पर आठ लाख रुपए लूटने का भी आरोप लगाया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal