ग्वालियर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा यहां शुरू हो गई। शिवपुरी लिंक रोड पर केदारपुर धाम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में सरसंघचालक मोहन भागवत आैर सरकार्यवाह भय्याजी जोशी ने इसका शुभारंभ किया। चूंकि शुक्रवार को महिला दिवस था इसलिए प्रतिनिधि सभा के सभागृह का नामकरण महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर किया गया। लोकसभा चुनाव की घोषणा से ऐन पहले हो रही इस बैठक में जहां संघ के अपने एजेंडा पर चर्चा होने के बाद कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, वहीं चुनाव की दृष्टि से कार्यकर्ताआें को काम में जुटने का संदेश भी दिया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बैठक में शामिल होने शनिवार को यहां आ रहे हैं। जबकि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल बैठक शुरू होने से पहले ही दोे दिन केदारपुर में रहकर गए हैं।
संघ के कार्यों के संबंध में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में जो तय एजेंडा है, उसमें सीधे तौर पर कोई राजनीतिक प्रस्ताव रखे जाने की जानकारी नहीं है। शुक्रवार को संवाददाताआें से चर्चा में सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने भी इस संबंध में किए गए सवाल पर बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कोई राजनीतिक चर्चा होने से इनकार किया। लेकिन यह कहकर कि चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए स्वयंसेवक समाज में लोगों के बीच जाकर जन जागरण करेंगे, संघ कार्यकर्ताआें की भूमिका भी स्पष्ट कर दी। कार्यकर्ताआें के लिए यह स्पष्ट संकेत है कि उन्हें विधानसभा चुनाव में हुई चूक को भूलकर जनजागरण अभियान के रूप में लोकसभा चुनाव के लिए काम में जुटना है।
भागवत और भैय्याजी जोशी ने किया बैठक का शुभारंभ, शाह आज आएंगे
राम मंदिर पर वैद्य ने कहा- पक्ष रख चुके, अब कोर्ट को करना है फैसला
ग्वालियर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभायहां शुरू हो गई। शिवपुरी लिंक रोड पर केदारपुर धाम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में सरसंघचालक मोहन भागवत आैर सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने इसका शुभारंभ किया।
लोकसभा चुनाव की घोषणा से ऐन पहले हो रही इस बैठक में जहां संघ के अपने एजेंडा पर चर्चा होने के बाद कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, वहीं चुनाव की दृष्टि से कार्यकर्ताओं को काम में जुटने का संदेश भी दिया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बैठक में शामिल होने शनिवार को यहां आ रहे हैं।
जबकि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल बैठक शुरू होने से पहले ही दोे दिन केदारपुर में रहकर गए हैं। संघ के कार्यों के संबंध में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में जो तय एजेंडा है, उसमें सीधे तौर पर कोई राजनीतिक प्रस्ताव रखे जाने की जानकारी नहीं है। संवाददाताओं से चर्चा में सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने भी इस संबंध में किए गए सवाल पर बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कोई राजनीतिक चर्चा होने से इनकार किया।
परिवार व्यवस्था के समक्ष चुनौतियों पर भी चर्चा होगी : सह सरकार्यवाह वैद्य ने कहा कि सबरीमाला देवस्थान मामले में केरल सरकार द्वारा धार्मिक परंपरा आैर आस्थावान लोगों पर ज्यादती की जा रही है। बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके साथ ही वर्तमान परिस्थितियों में परिवार व्यवस्था के समक्ष खड़ीं चुनौतियों पर भी चर्चा होगी।
संघ इस विषय पर भारतीय दर्शन के अनुसार मैं से हम तक जाने की प्रक्रिया पर समाज के बीच काम करेगा। राम मंदिर से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित पक्ष न्यायालय में अपनी बात रख चुके हैं। अब सर्वोच्च न्यायालय को देखना है। संघ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण आैर जल प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक करने की नई गतिविधि को भी जोड़ा गया है। बैठक में संघ से जुड़े 35 आनुषांगिक संगठनों के करीब प्रतिनिधियों सहित करीब 1400 सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।संघ की इस महत्वपूर्ण बैठक के मद्देनजर 1 मार्च से ही पूरे सरस्वती शिशु मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था को 150 स्वयं सेवकों ने संभाल रखा है। इसके अलावा 400 से अधिक सेवक अन्य व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। आयोजन स्थल पर निर्धारित लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal