हल्दी(बलिया):-महा शिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर सोमवार के दिन हल्दी मालदह टोला स्थित पुरातन शिव मंदिर से शिव बारात निकाली गयी ।शिव बारात में महिलाओ ने बड़ चढ़ का हिस्सा लिया। भगवान शिव की झांकी के साथ पूरे क्षेत्र के लोगो ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस झांकी में एक से बढ़कर एक धार्मिक व देश भक्ति से ओतप्रोत झाकिया संघ के युवाओं द्वारा निकाली गयी ।सजी झांकियो में बैल गाड़ी पर विराजमान शिव पार्वती तथा भारत माता के भेषभूषा में युवक आकर्षण का केंद्र बने रहे ।बारात में हाथी, घोडे, ऊँट,पुरुष,महिलाये,युवक,युवतिया,बच्चे,सहित क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति उलेखनीय रही।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal