Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” पर “स्वतंत्र समाज सेवा समिति” ने जिले के सामाजिक महिलाओं को किया गया सम्मानित।।।

बढ़ता कारवाँ / सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 08/03/2019 को “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर सामुदायिक भवन (जिला अस्पताल के सामने) बैढन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

जिसका उद्देश्य सामाजिक क्षेत्रों में विशेष तौर पर जन जागरुकता और महिला उत्थान के लिये कार्य करने वाली सभी महिलाओं को एक मंच देकर सम्मानित करना और एक सूत्र में जोड़ने का कार्य किया जाना था ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित सभी वरिष्ठ समाजसेवी महिलाओं का स्वागत किया गया तदुपरांत उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया और कार्यक्रम का आयोजन “स्वतंत्र समाज सेवा समिति” की अध्यक्षा सीए – मनोरमा शाहवाल व उनकी पूरी समिति ने किया ।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में स्काईलार्क स्कूल के सभी शिक्षिकाएं, किड्स राइम्स की शिक्षिकाएं, सक्सेस पॉइंट क्लासेस की शिक्षिकाएं, नपानि सिंगरौली महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन से रेहाना सिद्धकी, वरिष्ठ कवियत्री – विजयालक्ष्मी शुक्ला, सामाजिक कार्यकर्ता शमा भारती और अल खदीजा से सभी सदस्य सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।।

कार्यक्रम में उपस्थित सिंगरौली महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार ने अपने उद्बोधन में कहा की समाज का आधार एक महिला ही होती है जिसे समाज को और एक परिवार को सवारने का पूरा दायित्व होता है जिसका निर्माण बिना किसी भेदभाव के करती आ रही है।

महिला प्रकोष्ठ से थाना प्रभारी रही अर्चना द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज नारी सशक्त है और हर विधा में वह अपना वर्चस्व बना के आगे बढ़ रही हैं यह सशक्तिकरण का सबसे अच्छा उदाहरण है ।

मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन से रेहाना सिद्दीकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक परिवार में महिला ही सर्वोपरि होती है जो समाज में व्यवस्थित रूप से सजाने का निर्माण करती है आज के परिवेश में प्रत्येक घरों में सिर्फ पुरुषों का नाम लिखा जाना है जरूरी नहीं है अगर वह महिला सशक्त है और सुदृढ़ है तो परिवार की मुखिया और घर के सामने उनका भी नाम लिखा जाना आवश्यक है इस दिशा में एक बदलाव लाने की जरूरत है साथ ही ताईक्वांडो संघ से आयी बालिकाओं ने आत्मरक्षा के गुर बताये ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समाजसेवी महिलाओं में आशा गुप्ता, विजयालक्ष्मी शुक्ला, सोनम रवानी, सुषमा शाह, प्रियंका शाह, रश्मि, जयमाला शर्मा, रेहाना सिद्धकी, शमा भारती, देवंती गुप्ता, अर्चना शाह, किरण सिंह, दीपशिखा, सुमन पाण्डेय, गीता राणा, पूजा विश्वकर्मा, शाइस्ता परवीन, कोनिका सेन, रीमा गिल कुमारी रिता सिंह, ज्योति शाह, नीलम शर्मा, अमृता सिंह, मीनू पाण्डेय, अर्चना अग्रहरी, सुमित्रा देवी, आसमा सिद्दीकी, अंजू सोनी, गीता मिश्रा, राधा गुप्ता, सुषमा शुक्ला सहित अन्य महिलाये मौजूद रही ।

उक्त कार्यक्रम के संचालन में प्रमुख रूप से मधु शाह, मंजू शाह, सूरज शाह, मनीष शाह, राजेश तिवारी, शुभम, फरदीन खान, इंजी. आशीष शुक्ला, आशीष शाहवाल, रमेश शाह ने कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था को संचालित किया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...