बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 08 मार्च 2019 को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिंगरौली जिला मुख्यालय के एनसीएल मैदान में आयोजित वृहद समारोह में 19 हजार से अधिक किसानों के ऋण माफी प्रमाण – पत्र वितरित किये और किसानों के 87 करोड़ से अधिक राशि के ऋण “जय किसान फसल ऋण माफी योजना” से माफ किये गये है ।

मुख्यमंत्री ने 1072.20 करोड़ रूपये कि लागत की गोड़ वृहद सिचाई परियोजना की आधारशिला रखी जिससें सिंगरौली तथा सीधी जिलें के 165 गावों के किसान लाभान्वित होगे और वही मुख्यमंत्री श्री नाथ ने जिला चिकित्सालय सिंगरौली के 200 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन के लिए 17 करोड़ रूपयें के निर्माण कार्यो तथा 5 गौशालाओं के निर्माण के लिए 2 करोड़ 72 लाख रूपयें के कार्यो का भूमिपूजन किया ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली जिलें के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार के 70 प्रतिशत स्थान दिये जायेगे वही जिला प्रशासन इसके लिये समुचित कार्यवाही करे और केंद्र सरकार द्वारा दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का नारा छलावा साबित हुआ हम युवाओं को रोजगार का उचित अवसर प्रदान करेगे एवं आम जनता का सहयोग मिला तों सिंगरौली जिले का समंग्र विकास होगा और यहा माईनिंग कालेज खोलने के साथ विकास के सभी प्रमुख कार्य होगे और छिंदवाड़ा की तर्ज पर विकास होगा यह आज का दिन सिंगरौली के लिये ऐतिहासिक दिन है वही आज गोड़ सिचाई परियोजना का शिलान्यास किया गया है इससे किसानों कि तकदीर बदलेगी।

मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि “जय किसान ऋण माफी योजना”से पूरे प्रदेश में आज तक 25 लाख किसानों के ऋण माफी का कार्य पूरा हो जायेगा और शेष सभी पात्र किसानों को भी ऋण माफी का लाभ मिलेगा ।
आज “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस”पर महिलाओं को बधाई देते हुयें मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली में स्वरोजगारी महिलायें अच्छा कार्य कर रही है और महिलायें अब किसी के बहकावे व छलावे में न आये, नारा लगाने वालों तथा झूठे अश्वासन देने वालो से सावधान रहे आप सब सच्चाई का साथ देगे तों क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा वही मुख्यमंत्री ने समारोह में “युवा उद्यमी योजना” के तहत चयनित युवाओं को ऋण स्वीकृती प्रमाण- पत्र प्रदान किये ।
मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि जिनकी नियत साफ नही है वे गंगा को साफ करने कि बात कर रहे है। सेना द्वारा की गयी सफल कार्यवाहियों का राजनीतिकरण करके राष्ट्रवाद का ढोल पीटा जा रहा है। ऐसे लोगो से आम जनता सावधान रहे और प्रदेश में पिछले 15 वर्षो में जितने उद्योग खुले नही उससे अधिक बंद हो गये है। यदि प्रदेश का सचमुच में विकास हुआ होता तों युवा रोजगार के लिये नही भटकते रहते और वही मुख्यमंत्री श्री नाथ मंच से आम जनमानस सम्बोधित कर रहे थे तभी सामने बैठे लोगों ने चौकीदार चोर के नारे लगे और वही जय -जय कमलनाथ जय -जय कमलनाथ के भी नारे गूंजे वही सुरक्षा की दृष्टि से जगह – जगह पुलिस की पैनी नजर रही ।
समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री एवं म.प्र. शासन खनिज कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि हमारी सरकार कार्य करने और परिणाम देने वाली सरकार है। हमने अपने वचन पत्र में जो संकल्प लिया है। उसें पूरा कर रहे है और हमारी सरकार में प्रचार कम काम अधिक होगा । सरकार ने हाल ही में निराश्रितों तथा वृद्ध जनो कि पेशन दोगुनी कर दी है।
समारोह में म.प्र. शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग कैबिनेट मंत्री – कमलेश्वर पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने शपथ ग्रहण करने के दो घण्टे के अंदर किसानों की ऋण माफी के आदेश जारी कर दिये और कन्यादान योजना की राशि बढ़ाकर 51 हजार रूपयें कर दी गयी है । मुख्यमंत्री ने केवल 70 दिनों में ही कई ऐतिहासिक फैसले लिये है । मंत्री श्री पटेल ने सिंगरौली जिलें के विकास के संबंध में कहा कि सिंगरौली को सिंगापुर बनाने कि जरूरत नही है यहां मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है । नगर पालिक निगम सिंगरौली को पेयजल व्यवस्था के लिए खनिज मद से 25 करोड़ रूपयें मिले है। उन्होने ने उद्योगों के कारण विस्थापित होने वालों को उचित मुआवजा तथा रोजगार देने एवं सीधी सिंगरौली फोरलेन सड़क का अधूरा कार्य पूरा कराने कि मांग की। उन्होनें जिले में माईनिंग कालेज खोलने का भी सुझाव दिया। उन्होने ने गौशालाओं के निर्माण तथा गेहु एवं मंक्का के घोषित समर्थन मूल्य में बोनस राशि देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में पूर्व सांसद तिलकराज सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं के निदान तथा विकास का सुझाव दिया।
समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित करके किया और इसके बाद नवागत कलेक्टर – के.वी.एस चौधरी ने स्वागत उद्बोधन देते हुये कार्यक्रम कि रूप रेखा प्रस्तुत की, इस समारोह में मुख्यमंत्री ने महिला दिवस के अवसर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं आगनबाड़ी कार्यकर्ता – पूजा सोनी, सामाजिक कार्यकर्ता – रेहाना सिद्दीकी, सामाजिक कार्यकर्ता – विजयलक्ष्मी शुक्ला, शर्मिला सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। समारोह में वनाधिकार अधिनियम के तहत पात्र परिवारों को वनाधिकार पत्र प्रदान किये गये।
उक्त समारोह में मुख्य रूप से रीवा संभाग कमिश्नर – डा.अशोक भार्गव, पुलिस महानिरीक्षक – चंचल शेखर, जिला पुलिस अधीक्षक – हितेश चौधरी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंक मिश्रा, वनमण्डलाधिकारी विजय सिंह, आयुक्त नगर पालिक निगम – शिवेन्द्र सिह, अपर कलेक्टर – ऋजु बाफना, वीणा सिंह, बी.पी. सिंह, रेणु शाह, पूर्व विधायिका- सरस्वती सिंह, कमलेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव- अमित द्विवेदी, सरपंच- बालमुकुंद सिंह परिहार सहित जन प्रतिनिधि गण तथा हजारों की संख्या में किसान एवं महिलायें – पुरुष अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal