Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मुंबई से अपने प्रेमी शाकिर उर्फ इमरान की तलाश में गोहद भिंड-आई आइशा का निकाह पंचायत के बाद हो गया प्रेमी से

ग्वालियर-
मुंबई से अपने प्रेमी शाकिर उर्फ इमरान की तलाश में गोहद भिंड-आई आइशा का सामाजिक पंचायत के बाद उससे निकाह हो गया। काजी ने आइशा और इमरान का निकाह कराते हुए दोनों से तीन बार पूछा कि उन्हें यह निकाह कबूल है। दोनों ने ही कुबूल है-कुबूल है जवाब दिया। अब युवती, युवक की नानी के यहां रह रही है।  
 
 
यहां बता दें कि गोहद के वार्ड क्रमांक नौ अब्दुलपुरा निवासी शाकिर उर्फ इमरान खान की मुंबई के ठाणे में हेयर सैलून है। इस सैलून पर पिछले पांच-छह महीने से मुंबई के कोलीबाड़ा निवासी आइशा फिरोज मैमन रिसेप्शनिस्ट की नौकरी कर रही थी। इसी दौरान दोनों में इश्क हो गया। इधर, शाकिर की गोंडा लखनऊ निवासी एक युवती से शादी तय हो गई। वह चुपचाप वहां गोहद आ गया। यह बात आइशा को पता चल गई। वह भी शाकिर को तलाशते हुए गोहद आ गई।
गोहद थाना पहुंचकर उसने पूरी बात टीआई रमेश शाक्य को बताई और पुलिस को लेकर वह शाकिर के घर पहुंच गई। जहां उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी। पुलिस और सामाजिक दबाव के बाद रातभर समाज की पंचायतें हुई। इसके बाद मंगलवार की शाम चार बजे मेहराव खान के घर आइशा और शाकिर का निकाह कराया। साथ ही मैहर की रस्म 41 हजार सिक्के भी तय हुए। अब आइशा शाकिर के साथ उसकी (शाकिर) की नानी के यहां है।
 
आज लखनऊ जाना थी बारात फेसबुक पर हुई थी दोस्ती : बताया जा रहा है कि शाकिर की बारात आज 27 फरवरी को लखनऊ जाना थी। जिस लड़की से उसका निकाह होने वाला था, उससे भी शाकिर की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। बाद में यह रिश्ता दोनों के घर वालों को मंजूर हो गया था। लेकिन अचानक आइशा बीच में गई और सामाजिक पंचायत के बाद शाकिर को उससे निकाह करना पड़ा। वहीं गोहद पुलिस ने लखनऊ में जिस लड़की से शाकिर का निकाह होना था, उसे भी यह जानकारी दे दी।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...