ग्वालियर- सेना अस्पताल मुरार में मेडिकल के लिए अभ्यर्थी के भाई से 30 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे सेना के दो नायक राजकुमार यादव व दुर्गेश यादव को सेना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दुर्गेश अस्पताल में व राजकुमार आर्टिलरी में तैनात है। मिलिट्री अस्पताल में तैनात नायक ने अभ्यर्थी के भाई से मेडिकल में फिट कराने के लिए रिश्वत की मांग की थी। अभ्यर्थी को एयरफोर्स के अंबाला स्टेशन पर 29 जनवरी को एयरमैन की भर्ती परीक्षा में पास किया गया था।
बताया गया है कि उन्नाव निवासी सत्यराम गौड़ एयरमैन की भर्ती में एयरफोर्स के अंबाला स्टेशन पर 29 जनवरी को शामिल हुआ था। सत्यराम का 29 जनवरी को वहां परीक्षा के साथ ही मेडिकल चेकअप भी किया गया था। अंबाला से री मेडिकल के लिए ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन भेजा गया और एयरफोर्स स्टेशन से एमएच के लिए रैफर किया गया था। यहां से मेडिकली फिट होने के बाद ही उसे तैनाती मिलती।
सत्यराम मेडिकल के लिए अपने भाई शिवम के साथ एमएच अस्पताल पहुंचा था। वहां पर शिवम से सेना के एक कर्मचारी ने रिश्वत की मांग की। शिवम ने बताया कि रिश्वत मांगे जाने पर सेना के एक अन्य अधिकारी को शिकायत की। इस शिकायत पर मिलिट्री इंटेलीजेंस व सेना पुलिस को रिश्वत मांगने वालों को आॅपरेशन कर पकड़ने की जिम्मेदारी दी गई। सेना की इस टीम ने दोपहर शिवम को 10 हजार रुपए देकर दोनों कर्मचारियों को देने के लिए भेजा। शिवम जब 10 हजार रुपए लेकर देने पहुंचा तब दोनों ने लेने से इनकार कर दिया। इस पर शिवम कोे 30 हजार रुपए देकर भेजा। दोपहर लगभग 3 बजे एमएच चौराहा के पास दोनों कर्मचारियों ने जैसे ही शिवम से रुपए लिए पुलिस व इंटेलीजेंस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों से उनके साथ अधिकारियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal