Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चरित्र पर शक को लेकर पति ने कुल्हाड़ी से वार कर कर दी निर्मम हत्या,पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गया ,

पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गया ,पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर पति ने कुल्हाड़ी से वार कर कर दी निर्मम हत्या
 
ग्वालियर-
 
मुरैनापोरसा ग्राम केदारपुरा थाना महुआ में पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर पति ने कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस के अनुसार गब्बर सिंह सखवार उर्फ कल्याण की पंकज सखवार (32) के साथ शादी हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं। इनमें से दो बेटियां हैं। गब्बर सखवार को कुछ दिनों से अपनी पत्नी पंकज के चरित्र पर शक था। इसी के चलते उसने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना दोपहर 1 से 2 के बीच की है। हत्या करने के बाद आरोपी पति स्वयं पत्नी का सिर काट कर उसे लेकर थाने में लेकर पहुंच गया। आरोपी के हाथ में सिर को देखकर अधिकारी व स्टाफ अचंभित रह गए। आरोपी को कब्जे में लिया गया और उसके खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज किया गया। पीएम के लिए डेडबॉडी को पोरसा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है परिजनों का कहना है की आए दिन पति पत्नी में झगड़े होते रहते थे। बताया जाता है कि पत्नी अपने पति की बात नहीं मानती थी।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...