ग्वालियर-
शिवपुरी झांसी फोरलेन पर अमोला के निकट शुक्रवार की सुबह बिजली कंपनी के उप महाप्रबंधक राहुल साहू की कार पलटकर खाई में गिर गई थी। इस हादसे में एयर बैग खुल जाने से साहू तो बच गए, लेकिन उनके 9 माह के बेटे की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी नेहा को गंभीर अवस्था में ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

कार पलटने से हो गया था हादसा
– ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में चल रहा था उपचार
– बेटे की पहले ही हो चुकी थी मौत नेहा के सिर में गंभीर चोट आईं थी। शिवपुरी जिला अस्पताल में उनकी गंभीर हालत के चलते उन्हें रेफर किया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से बिजली कंपनी सहित शहर में शोक का माहौल है। ग्वालियर में नेहा की मौत के बाद परिजन साहू के गृह नगर पन्नाा उनका शव ले गए, जहां शाम को अंतिम संस्कार किया गया। शिवपुरी जिले के बिजली कंपनी के कई अधिकारी, कर्मचारी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal