ग्वालियर-
सबको लगता है कि मेरे हसबैंड की ऐसे ही राजनीति में एंट्री हुई है। मगर ये गलत है। उन्होंने पिता के साथ 13 साल की उम्र से क्षेत्र में जाना शुरू किया। मेरे बेटे ने भी बहुत छोटी उम्र में हम लोगों के साथ निकलना शुरू कर दिया। ऐसे ही ट्रेनिंग शुरू हो जाती है। ये जरूरी नहीं है कि हमारे बच्चे भी पॉलिटिक्स करें। हम इसे पॉलीटिक्स नहीं, पब्लिक सर्विस मानके हैं। यह बातशिवपुरी में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने छात्र सोनू कुशवाह द्वारा पूछे गए सवाल “राजनीति में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। राजनीति में कैसे आएं?’ का जवाब देते हुए कही।
शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र के नौ दिन के दौरे पर आईं प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने पीजी कॉलेज में छात्र संवाद किया। उन्होंने कहा कि कोई भी काम हो, शुरुआत तो कहीं न कहीं से होती ही है। यदि आप लॉयर बनना चाहते हो तो बहुत स्टडी करना पड़ती है। राजनीति में भी नियम हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि आज के जमाने में पॉलिटिक्स से पीछे न हटें। यह न सोचें कि ये मेरा काम नहीं है। ये आपके भविष्य का भी सवाल होता है। उन्बोंने छात्रों से कहा कि यह न सोचें कि मैं इस साइड हूं या उस साइड। पहले जाने कि कांग्रेस ज्वॉइन करना है तो उसकी फिलोसॉफी क्या है। आपकी भावनाएं वह पार्टी फॉलो कर रही है, या दूसरी पार्टी।
फैलोशिप शुरू की: उन्होंने छात्रों को बताया कि शिवपुरी और अशोकनगर में सिंधिया फैलोशिप शुरू की गई है। हम चाहते हैं कि आप जैसे यूथ हमारे साथ जुड़ जाएं क्योंकि ये काम एक नेता नहीं कर सकता। हम अकेले भी नहीं कर सकते। नेता को भी जानना जरूरी है कि ग्राउंड वर्क कैसे करना है। यदि आप ग्राउंड से नहीं जुड़े हो तो आपका कोई भविष्य नहीं है। यदि आपको प्राइम मिनिस्टर या मिनिस्टर अथवा मुख्यमंत्री बनना हैं, यदि आपके पास लोग नहीं हैं तो फिर कोई काम नहीं होगा। सोचें कि भविष्य में ये करना है तो अभी से शुरुआत कीजिए।
मेरी एजुकेशन अभी खत्म नहीं हुई: कॉलेज के छात्र देवांश शर्मा ने छात्र जीवन के बारे में जानने की इच्छा जताई। इस पर प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा कि मैं बॉम्बे से पढ़ी हूं। मेरी शादी काफी जल्दी हो गई थी। इसलिए आपने मुझसे बहुत ज्यादा पढ़ा होगा। उन्होंने कहा कि मेरे लेसन मुझे मेरी लाइन से मिले हैं। मुझे आप जैसे बच्चों के साथ समय बिताना पसंद है। क्योंकि आप लोग मुझे बहुत सिखाते हैं। जैसे मेरे बच्चे मुझे वाट्सएप व फेसबुक चलाना सिखाते हैं।
उन्होंने कहा हमारे समय में बहुत सारी लड़कियां शादी कर घर बसाना शुरू कर देती थीं, लेकिन आज बहुत अच्छा लगता है कि गर्ल्स और ब्वॉय साथ-साथ काम करते हैं। इससे मुझे सीखने को मिलता है। इसलिए मेरी एजुकेशन अभी खत्म नहीं हुई, शुरू हो रही है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal