ग्वालियर –
दतिया के ग्राम कुम्हैड़ी जिला मुख्यालय से 10 किमी दूरमें खेतों के बीच बने एक कुएं में अज्ञात युवती की लाश उतराती मिली है। युवती का सिर और चेहरा कुचला गया और पेट भी गहरे घाव मिले हैं। शव 24 से 36 घंटे पुराना बताया गया है। खेत मालिक सुबह साढ़े नौ बजे खेत पर गया तब उसे इसका पता चला। उसने डायल-100 को सूचना दी। कुछ देर में ही सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कुएं के आसपास तक चार घंटे तक जांच पड़ताल की। इसके बाद शव पीएम के लिए भेजा। लेकिन पीएम देर शाम तक नहीं हो सका था।
जानकारी के अनुसार ग्राम कुम्हैड़ी निवासी अनूप पुत्र रमेश शर्मा रोज की तरह सुबह साढ़े नौ बजे करीब अपने खेत पर फसल देखने गया था। वह खेत पर घूमते हुए कुएं के पास पहुंचा और कुएं में झांककर देखा तो युवती की लाश तैरती हुई दिखी। उसने सर्वप्रथम अपने पिता को बताया। फिर डायल-100 को सूचना दी। जानकारी मिलने पर डायल-100 और सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
सिविल लाइन पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्ती के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। युवती अर्धनग्न हालत में थी। साथ ही पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचला गया था। सिर और पेट पर भी गहरे घाव के निशान मिले हैं।
युवती के साथ दुष्कर्म की संभावना भी जताई जा रही है । शव 24 से 36 घंटा पुराना बताया गया है। हालांकि युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। दोपहर बात युवती का शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन पीएम बुधवार को सुबह एक्सरे समेत अन्य जांचों के बाद ही हो सकेगा। देर शाम तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal