बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/आज दिनांक 15/02/2019 राजीव गाँधी चौक माजन मोड़ बैढन में शाम 4:30 बजे पकिस्तान व इमरान खान के पुतला दहन कार्यक्रम कर देश के सपूतो को भावभीनी श्रधान्जली देते हुए कामरेड संजय नामदेव ने आम जनता को संबोधित करते हुए अपनी बात रखी

जिसमे उन्होंने कहा की पिछले चार सालो से पाकिस्तान के आतकंवादी संगठन सिर चड़कर बोल रहे है | आये दिन सीमा पर हमारे जवान शहीद हो रहे है लेकिन हमारे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी हाथ पर हाथ रख कर बैठे हुए है | उन्हों ने सरकार बनने से पहले देश की जनता से यह कहा था कि हमारी सरकार आयी तो हम एक शिर के बदले दस शिर लायेंगे लेकिन सैकड़ो जवान शहीद हुए और मोदी जी एक भी सिर नही ला पाए जिसका नतीजा आतंकवादियों के

द्वारा कल पुलवामा की हिर्दय बिदारक घटना ने पुरे देश को झकझोर कर रख दिया और मोदीजी सिर्फ आश्वासन दे रहे है | आज का वक्त पकिस्तान को मुहतोड़ जबाब देने का है |अगर मोदी जी हमारे 44 जवानों को सच्ची श्रधांजलि देना चाहते है तो उन्हें तत्काल पकिस्तान को मुहतोड़ जबाब देना चाहिए | नही तो चूडिया पहन कर घर में बैठ जाना चाहिए | नही तो सेना के जवानों को खुली छुट दे देनी चाहिए जिससे की पकिस्तानी आतंकियो को मुहतोड़ जबाब दे सके |
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय नामदेव ,राजकुमार शर्मा ,राजकुमार सिंह,शशि भूसन ,राकेश शर्मा ,संदीप शाहू ,पंकज शाहू,आनन्द शाहू ,संतलाल नाइ ,जयंती लाल बर्मा ,सुनैना शर्मा ,कैलाश बर्मा,वकील सिंह ,कामेश्वर सिंह ,राम विलास ,चन्द्रिका, चंद्र्बन्सी शाह ,बिहारी लाल शाहू,अखलेश शाह ,सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal