Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रेमविवाह-युवक के चाचा नेअश्लील वीडियोबना लिया चाचा के साथ सबंध बनाने के लिए दबाव बनाया,मुकदमा दर्ज

शिवपुरी। भोपाल के एक कॉलेज में काम करने वाली युवती ने शिवपुरी के बड़ौदी निवासी युवक से प्रेमविवाह किया है। दोनों बड़ौदी में साथ रहे थे, लेकिन युवक के चाचा ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगा। पति को यह बात बताई तो उसने भी चाचा के साथ सबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। उसने पति व उसके चाचा का विरोध किया तो दोनों ने बंधक बनाकर घर में रखा। किसी तरह छूटकर सिटी कोतवाली पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति व उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
 
जानकारी के मुताबिक 33 साल की युवती भोपाल के कॉलेज में काम करती थी। यहां उसकी मुलाकात कॉलेज में ड्राइवरी कर रहे जयभान सिंह से हुई। दोनों के बीच प्यार हो गया और प्रेमविवाह कर लिया। इसके बाद दोनों बड़ौदी स्थित घर आकर रहने लगे। एक दिन पति के चाचा ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और अवैध संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। यह बात पति को बताई तो उसने विरोध करने की बजाय चाचा के साथ संबंध बनाने की बात कही।
 
पति के व्यवहार को देखकर विरोध किया। दोनों ने उसे घर में बंधक बना लिया। किसी तरह छूटकर 12 फरवरी को सिटी कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस ने देर शाम आरोपी पति जयभान सिंह राजपूत मोगिया और उसके चाचा गोविंद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...