Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विदेशी महिला या पुरुष को दोस्त बनाकर अनजान लिंक परक्लिक कर रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत

ग्वालियर। यदि आप फेसबुक पर किसी विदेशी महिला या पुरुष को दोस्त बनाकर उसके भेजे किसी अनजान लिंक पर क्लिक कर रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि इस तरह फ्रेंड या लिंक पर क्लिक आपको महंगी भी पड़ सकती है। पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। जिनमें अनजान लिंक पर क्लिक करते ही फेसबुक अकाउंट पर किसी और नाम व पहचान ने कब्जा कर लिया हो।
इस तरह समझिए
अतुल ने लिंक पर क्लिक किया और अब उसकी आईडी थोमस विलियम के नाम से शो होने लगी, उसका डेटा भी गायब हो गया। उसकी जगह किसी विदेशी का डेटा दिखने लगा। ग्रुप में अचानक फ्रेंड में कई विदेशी जुड़कर आपस में बातचीत करने लगे। बीते कुछ दिनों में ही इस तरह के 6 से 7 मामले आईटी सेल एसपी ऑफिस पहुंचे हैं।
90 दिन के लिए हैक होती है आईडी
जब फेसबुक आईडी हैक होने के बाद पीड़ित एसपी ऑफिस स्थित आईटी सेल पहुंचे तो एक्सपर्ट ने बताया कि फेसबुक पर नाम बदलने के लिए कुछ नियम में है। जिसमें लगातार तीन बार नाम बदलने के बाद 90 दिन के लिए आईडी पर कुछ भी बदलाव नहीं कर सकते। सभी पीड़ितों के केस में हैक करने वालों ने नाम बदल लिए थे। इसलिए 90 दिन तक पीड़ितों को मजबूरी में विदेशी नाम के साथ ही अपनी आईडी को झेलना पड़ा। 90 दिन बाद आईटी सेल के एक्सपर्ट ग्रुप ने पीड़िता के बदले पासवर्ड को ब्रेक कर न्यू पासवर्ड जनरेट कर उनकी आईडी बदली।
इनका कहना है
जब भी आप सोशल मीडिया पर होते हैं तो बेहद सावधान रहना चाहिए। अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। आईटी सेल में तैनात पुलिसकर्मी लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। इस तरह के केस भी आ रहे हैं।
– नवनीत भसीन, एसपी ग्वालियर
नहीं मिला चोरी गया डेटा
90 दिन बाद जब आईटी सेल ने फेसबुक आईडी का हैकर्स द्वारा बनाया गया पासवर्ड ब्रेक कर न्यू पासवर्ड बनाया। साथ ही नाम बदलकर वापस उसी व्यक्ति के नाम आईडी बना दी। पर जो डेटा पहले था वह नहीं मिला। मतलब चोरी गया डेटा वापस नहीं आ सका।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...