Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ग्वालियर नगर निगम में हुई गड़बड़ियों के लिए महापौर विवेक शेजवलकर को कारण बताओ नोटिस जारी

ग्वालियर राज्य सरकार ने ग्वालियर नगर निगम में हुई गड़बड़ियों के लिए महापौर विवेक शेजवलकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। छिंदवाड़ा महापौर की तरह वे कोर्ट में न चले जाएं, इसलिए शासन ने कैवियट भी लगा दी है। ग्वालियर निगम आयुक्त को भी नोटिस जारी हुआ है।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 21 दिसंबर को ग्वालियर, रीवा और छिंदवाड़ा नगर निगमों की जांच के आदेश दिए थे। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय की तीन टीमों ने अलग-अलग निगमों की जांच की।
जांच में तीनों नगर निगमों में लाखों के घोटाले और अनियमितताएं उजागर हुई। अधिकतर मामलों में इन गड़बड़ियों के लिए महापौर और आयुक्त को जिम्मेदार बताया गया। गौरतलब है कि तीनों नगर निगम में भाजपा के महापौर हैं। महापौर को जो नोटिस दिया गया है, उसके तहत उनसे निगम को हुई आर्थिक क्षति की वसूली हो सकती है और उन्हें पद से भी हटाया जा सकता है।
छिंदवाड़ा महापौर को भी दिया था नोटिस, कोर्ट ने किया खारिज : सरकार ने छिंदवाड़ा महापौर कांता सदारंग को पहले नोटिस जारी किया था। इस पर वे हाईकोर्ट चली गई। वहां से उन्हें राहत मिल गई और कारण बताओ नोटिस को खारिज कर दिया गया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...