Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

धुआं रहित इंडस्ट्रियल एरिया होगा स्थापित, गिरवाई होगा विकसित

ग्वालियर –
इंडस्ट्रीज सेक्टर कोशहरी क्षेत्र में बढ़ाने के लिए अवाड़पुरा में नया इंडस्ट्रियल एरिया स्थापित करने के साथ गिरवाई के इंडस्ट्रीज एरिया को विकसित किया जाएगा। अवाड़पुरा में इंडस्ट्रियल एरिया के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं सोन चिरैया अभयारण्य क्षेत्र के डी-नोटिफाइड होने का इंतजार किया जा रहा है। इसका प्रस्ताव शासन के पास पहुंच चुका है और संभवत: 2-3 महीने में इसे स्वीकृति मिल जाएगी। ऐसा होने पर दक्षिण, भितरवार और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बड़े हिस्से में अावासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र लोगों को मिल सकेंगे।
जानिए… किस इंडस्ट्रियल एरिया के लिए क्या प्लानिंग
अवाड़पुरा: अवाड़पुरा के पीछे जमीन खाली है, जिसमें से राजस्व विभाग की 15 हेक्टेयर को इंडस्ट्रीज सेक्टर के तौर पर तैयार किया जाएगा। राजस्व विभाग, निगम, उद्योग केंद्र के अधिकारियों की टीम जमीन की सर्वे रिपोर्ट तैयार कर रही है। इस जमीन पर छोटी-छोटी इंडस्ट्रीज स्थापित करने के लिए जगह दी जाएगी। यहां इंडस्ट्रीज स्थापित करने के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त होगी कि कोई भी मशीन ऐसी नहीं लगाई जाए। जो कि धुआं फैलाए, यह सेक्टर ग्वालियर का पहला धुआं रहित इंडस्ट्रियल एरिया होगा।
टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है
गिरवाई: आगरा-मुंबई हाइवे के ग्वालियर एबी रोड पर बसे गिरवाई में इंडस्ट्रीज चल रही हैं। लेकिन वे अव्यवस्थित हैं, उनसे निकलने वाला गंदा व केमिकलयुक्त पानी सड़कों एवं आवासीय क्षेत्र में जाने से बीमारियां फैलती हैं। इसलिए वहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगवाकर इस पानी को ट्रीटमेंट के बाद दूसरे काम के लिए आगे ले जाया जाएगा। साथ ही सोन चिरैया अभयारण्य क्षेत्र को डी-नोटिफाइड किया जाने वाला है, जिसके बाद यहां इंडस्ट्रीज एरिया का विस्तार किया जाएगा। ताकि, उद्योगों को स्थापित किया जा सके।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...