Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मंत्री ने पहले ही दिन दाल वितरण योजना मेंपकड़ी गड़बड़ी : गल्ला मंडी के पास पकड़े सरकारी चने से भरे दो ट्रक, जब्त

 
ग्वालियर –
 
मप्र की राशन की दुकानों से दाल वितरण योजना की शुरुआत के पहले ही दिन औचक निरीक्षण पर निकले खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लक्ष्मीगंज गल्ला मंडी के पास चने से भरे खड़े दो ट्रक पकड़े। ये चना मालनपुर स्थित वेयर हाउस से ग्वालियर की राशन की दुकानों पर बांटने के लिए लाया गया था। मंत्री ने इसकी सूचना प्रशासनिक अमले को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मंत्री ने दोनों ट्रकों को जब्त कर उनकी जांच करने के आदेश दिए। इन दोनों की जांच मंगलवार को होगी। मंत्री ने जांच को भोपाल से अधिकारियों को बुलवाया है।
 
बोरा लेकर घूमे खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री, नहीं मिली तराजू
 
मंत्री श्री तोमर अनाज मंडी के पास बने वेयर हाउस में से प्लास्टिक का बोरा बारदाना उठाते हुए मैनेजर से वजन पूछा। जिसका वजन 135 ग्राम बताया गया। फिर श्री तोमर ने उसे तौलने के लिए कहा, लेकिन मैनेजर ने बताया कि जूट का बोरा व तराजू दूसरे वेयर हाउस में है। तो मंत्री जागृति नगर के पास बने दूसरे वेयर हाउस पहुंचे। लेकिन यहां भी तराजू नहीं थी वेयर हाउस के अधिकारी अपना बचाव करने के लिए पुरानी स्टैंड तराजू ले आए और उसका वजन वाला पलड़ा टूटा हुआ था इसलिए वजन नहीं तौला जा सका।
 
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...