ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 02/02/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अखिल भारतीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता -3 दंगल (कुश्ती) दो दिवसीय 6 -7 फरवरी 2019 को स्थान राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैढन में सुबह समय- 11:00 बजे से प्रारंभ होगा ।

जिसमें बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कि देश – विदेश एवं प्रदेश के नामी गिरामी महिला एवं पुरुष पहलवान शिरकत करेंगे और विगत वर्ष राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में दर्शको की खचाखच भारी भीड़ उमड़ी थी जिसे देख जगह – जगह सीसीटीवी कैमरे व एलईडी टीवी के माध्यम से स्टेडियम के बाहर दिखाए जा रहे थे

जिसमें तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – सूर्यकांत शर्मा और स्थानीय थाना पुलिस के नगर निरीक्षक व पुलिस के जवानों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता में आये हुये भारी भीड़ को संभालने में अहम भूमिका रही है ।
स्थानीय इच्छुक महिला व पुरुष पहलवान दंगल (कुश्ती) – 3 में भाग लेने हेतु आयोजक मण्डल से सम्पर्क कर सकते है ।
मुख्य आयोजक – सुरेश शर्मा (भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष) मुख्य संरक्षक – मध्य प्रदेश पूर्व केबिनेट मंत्री – राजेंद्र शुक्ला, संरक्षक – नपानि सिंगरौली महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, संरक्षक सिंगरौली 80 विधायक- रामलल्लू बैस, नपानि सिंगरौली अध्यक्ष- चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष – गिरीश द्विवेदी, व्यवस्था प्रमुख- संतोष सोनी (पूर्णमासी), मंच व्यवस्था- राजेश तिवारी रज्जू (भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष), देवेश पाण्डेय (प्रदेश सदस्य युवा मोर्चा) पार्षद, अखाड़ा व्यवस्था- सुखेंद्र पाठक, के.के. शाह, संतोष शाह, लक्ष्मी शाह, मीडिया प्रभारी – सुरेश कुमार पाण्डेय (फौजी) नीरज तिवारी, कृष्णा शाह, कमेटी सदस्य- सूरज शाह, अजय शाह, अरुण दुबे, मुरारी शाह सहित अन्य सदस्य रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal