Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया:चोरी के चार मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार*

बलिया:- पुलिस अधीक्षक द्वारा शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में भारी सफलता प्राप्त हुई।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 01.02.2018 को रसड़ा पुलिस द्वारा मुन्डेरा लखनेश्वर डीह मन्दिर के पास कटहुरा स्थित बाड़ागाँव रोड के पास चेकिंग के दौरान 03 वाहन चोरों 1.विकाश कुमार उर्फ माझिल पुत्र ओम प्रकाश निवासी सुल्तानपुर थाना रसड़ा बलिया 2. अमित सिंह पुत्र रामजी सिंह निवासी सुल्तानपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया 3. अमन सिंह उर्फ आकाश S/O रणजीत सिंह निवासी हैबतपुर मालदेपुर थाना कोतवाली बलिया को गिरफ्तार किया गया। विगतदिनों कोतवाली रसड़ा क्षेत्र से चोरी की गयी 03 मोटरसाईकिलें व 01 मोटरसाईकिल थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ से कुल 04 दो-पहिया वाहन ग्लैमर नं0 UP 54 M 5022 2. स्पलेन्डर मो0सा0 नं0 UP 50 AB 3018 3. पैशन प्रो0 मो0 सा0 नं0 UP 60 S 5701, 4. स्पलेन्डर प्रो0 काला रंग का नं0 UP 54 U 7901 को बरामद किया गया। जबकि एक अभियुक्त मोटर साईकिल छोड़कर भागनें में सफल रहा। अभियुक्तों से कड़ाई से पुछताछ किया गया तो उनके द्वारा बताया गया की हम लोगों का गैंग है हम लोग मिलकर जनपद बलिया तथा आस पास के जनपदों से मोटरसाईकिलें चुराते है तथा उसके नम्बर प्लेटों को बदल कर बिहार प्रान्त में ले जाकर अधिक दामों में बेच देते है ।इस सम्बन्ध कोतवाली रसड़ा में मु0अ0सं0 33/19 धारा 41/411,413,414,419,420 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है । फरार अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...