Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली रेलवे पावर हाउस जेई की लापरवाही के चलते रामचंद्र महतो बुरी तरहा जला।।

कुलदीप सिंह (सन्नी) की रिपोर्ट

(सारा सच हिम्मर के साथ)

HS-NEWS//सिंगरौली//मोरवा:- सिंगरौली रेलवे पावर हाउस के जेई एम पी सिंह की लापरवाही के कारण एक नियमित जिसका नाम रामचंद्र महतो जो हेल्पर के पद पर पदस्थ है। बिना सुरक्षा उपकरण के उसे उच्च श्रेणी ट्रांसफार्मर पर कल जबरजस्ती कार्य करवाया जा रहा था। अनुभव हीनता के कारण उसे गंभीर रूप से बिजली का शॉर्ट लगा। जिससे उसका चेहरा और दोनों हाथ

बुरी तरह झुलस गए। उपचार के लिए आनन फानन में नेहरू चिकित्सालय ले जाया गया। वहां पर मरहम पट्टी की गई और रात में ही एम पी सिंह द्वारा गुपचुप तरीके से रामचंद्र महतो को उसके घर धनबाद भेज दिया गया।ताकि यह जानकारी किसी को ना मिल सके। इस लापरवाही से हेल्पर की जान भी जा सकती थी।

एम पी सिंह द्वारा यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इस तरह की लापरवाही उजागर कई बार हुई है यह एक गंभीर विषय है जिस पर अमल करने की जरूरत है। *M P सिंह ने किसी भी प्रकार का जवाब देने से साफ इंकार कर दिया। और अपने दो पहिया वाहन से भाग निकले।

मीडिया ने इस घटना के बारे में जानकारी लेना चाही पर MP सिंह के द्वारा कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया। लेकिन वहां के कुछ कर्मचारियों ने हमे जो बताया वह तो बड़ा ही अजीब लगा सुन कर क्योंकि रेलवे पावर हाउस का सबसे बड़ा अधिकारी एम पी सिंह ही हैं जिनके खिलाफ पहले भी काफी अनियमितताएं देखी गई है। रेलवे की बिजली को प्राइवेट दुकानों मैं देकर अच्छी खासी रकम वसूली जाती है। और रेलवे मजदूरों के द्वारा जबरदस्ती बिना अनुभव के कार्य भी कराया जाता है।

आने वाले समय में और कोई बड़ी गंभीर घटना ना हो सिंगरौली रेलवे पावर हाउस के जेई MP सिंह की लापरवाही के कारण।

इसलिए में न्यूज़ के माध्यम से DRM धनबाद का ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं। इस घटना की जांच कर उचित कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। जिससे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बगैर इस प्रकार के कार्य आगे से ना किया जाए।।

www.himmatsamachar.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

एनसीएल माइनस क्वार्टरों में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

कुलदीप सिंह (सन्नी) BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सिंगरौली Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के माइनस क्वार्टरों में हो रहे ...