बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली अध्यक्ष व जिला सत्र न्यायाधीश मान. अमरनाथ के आदेशानुसार एवं जिला विधिक प्राधिकरण सचिव- प्रियदर्शन शर्मा के निर्देशन में लगातार चल रहे विधिक साक्षरता अभियान के तहत आज दिनांक 30/01/2019 को शासकीय प्री-मैंट्रिक कन्या छात्रावास बैढ़न में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया ।

जिसमे उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी- दिग्विजय सिंह के द्वारा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा, निःशुल्क विधिक सहायता/सलाह, लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम इत्यादि के बारे में जानकारी दी गयी ।
वही पैनल अधिवक्ता- अवनीश दुबे और पैरालीगल वालेंटियर बृजेश कुमार जायसवाल ने भी छात्राओं को दैनिक जीवन मे उपयोगी जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया गया ।
*उक्त इस अवसर पर प्राधानाध्यापक रावत, हास्टल अधीक्षिका सहित भारी संख्या में छात्रायें उपस्थित रहीं ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal