ग्वालियर-
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर शहर में नैरोगेज ट्रैक पर सिटी (मेट्रो) ट्रेन चलाने और चंबल नदी से ग्वालियर तक जल्द पानी लाने की इच्छाशक्ति दिखाई है। उन्होंने सोमवार को कलेक्टोरेट में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अफसरों से सिटी (मेट्रो) ट्रेन के लिए विस्तृत प्लान बनाने को कहा। साथ ही चंबल नदी से प्रस्तावित 150 एमएलडी की जगह 250 एमएलडी पानी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ होने वाली बैठक में वे इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
सड़क से लेकर स्मार्ट सिटी तक सिंधिया रोडमैप,कहा,एक-एक को पकड़ूंगा


ग्वालियर महानगर की सड़क,बिजली,पानी से लेकर स्मार्ट सिटी तक के काम-काजों को लेकर कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना रोडमैप मंत्री-विधायक और विभागों के अफसरों के सामने रख दिया। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में होने वाले कामों को लेकर सांसद ने नए बदलाव करने के निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी के अलावा शहर के बड़े प्रोजेक्ट और नए सकारात्मक प्रयोग करने के लिए अफसरों से कहा। सबसे ज्यादा मंथन स्मार्ट सिटी को लेकर हुआ जिसपर सीईओ की प्रजेंटेशन को एक तरफ रख सिंधिया ने अपना विजन सामने रखा।
हैरत में पड़े अफसर चुपचाप सुनते रहे। वहीं सिंधिया खुद 7 ऐसे मुददे बता गए जिन्हें डेढ़ माह में अफसरों को दूर करना है। सिंधिया ने कहा कि अगर सुधार नहीं दिखा तो एक-एक को पकडूंगा। वहीं एक हजार बिस्तर का भूमिपूजन अब तीसरी बार होगा,तब तक काम भी नहीं होगा।
शहर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर भी शामिल थे। कलेक्ट्रेट सभागार में इस दौरान महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, विधायक भारत सिंह कुशवाह,मुन्नालाल गोयल, प्रवीण पाठक,जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा सिंह, निगम परिषद नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित,चेंबर ऑफ कॉमर्स सचिव प्रवीण अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, संभागायुक्त बीएम शर्मा, आईजी अंशुमान यादव, डीआईजी मनोहर वर्मा, कलेक्टर भरत यादव,एसपी नवनीत भसीन, निगमायुक्त विनोद शर्मा, अपर कलेक्टर दिनेश श्रीवास्तव, एडीएम संदीप केरकेटटा,जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ महीप तेजस्वी सहित अन्य उपस्थित रहे।
यहां चौंक गए सब
मोतीमहल हैरिटेज होटल बनेगा,कंट्रोल कमांड सेंटर हटेगा
बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मोतीमहल को हैरिटेज होटल में तब्दील कर बैजाताल, इटालियन गार्डन, जल विहार व फूलबाग को आपस में जोड़कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। मोतीमहल में प्रस्तावित स्मार्ट सिटी कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को गोरखी या कहीं और शिफ्ट किया जाएगा। मोतीमहल व बैजाताल को व्हीकल फ्री जोन बनाया जाएगा। जल विहार से निगम परिषद को हटाकर कहीं और जगह दी जाएगी।
स्मार्ट सिटी में अब नेशनल लेवल एक्सपर्ट आएंगे
सांसद ने कहा कि स्मार्ट सिटी के एडवायजरी बोर्ड में राष्ट्रीय स्तर के सब्जेक्ट एक्सपर्ट शामिल करें। उन्होंने खासतौर पर म्यूजियम, वास्तुकला, लाइटिंग और ट्रैफिक इत्यादि के एक्सपर्ट को शामिल करें। एक्सपर्ट के सुझावों के आधार पर ही स्मार्ट सिटी के कामों को धरातल पर लाएं जिससे कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल,जयपुर के हवा महल और देश-दुनिया की अन्य इमारतों की तर्ज पर ग्वालियर की विरासत सामने आए। शहर की सड़कों को स्मार्ट सड़कों में तब्दील किया जाए और स्थानीय पत्थर का इस्तेमाल हो। टाउन हॉल,सरकारी प्रेस,गोरखी,सेंट्रल लायब्रेरी के सौंदर्यीकरण व सुधार का काम इस तरह हो कि इनका हैरिटेज लुक बरकरार रहे। गोरखी परिसर में किसी भी तरह के कार्य के लिए गोरखी ट्रस्ट की मंजूरी लें। स्मार्ट सिटी के हर कार्य में सीसीटीवी लगे और बाड़ा को व्हीकल फ्री के साथ साथ लिकर फ्री बनाएं।
यह भी तय हुआ
-बैठक में सांसद सिंधिया ने कहा कि छोटी रेलवे लाइन को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में विकसित कराएं। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करें जिसे रेलवे बोर्ड से पास कराया जाएगा।
-स्मार्ट सिटी में तीन फायर कंट्रोल स्टेशन बनाए जाएं। एक हजार बिस्तर के अस्पताल में पार्किंग को लेकर 25 करोड़ का अतिरिक्त प्रस्ताव रखा जाए जिससे पार्किंग की समस्या हल हो सके।
-जीवाजी राव स्कूल और गोरखी स्कूल की मजबूती की जांच स्वतंत्र एजेंसी जैसे एमआईटीएस से कराएं,तब तक जीवाजी राव स्कूल शिफ्ट नहीं होगा।
-प्रमुख प्रोजेक्टों की बाधाओं को दूर करने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ चर्चा भोपाल में होगी,जिसमें अधिकारियों को भी बुलाया गया है।
सिविल एयरपोर्ट नया क्यों,पार्किंग एप्रिन बढ़ाएंगे
संभागायुक्त बीएम शर्मा ने सांसद सिंधिया को बताया कि ग्राम पवा पावटा में 800 हेक्टेयर में सिविल एयरपोर्ट प्रस्तावित है। यह सुन सिंधिया बोले नया सिविल एयरपोर्ट क्यों, आप क्यों बना रहे हो। यहां जो मौजूद है,उसे नवीनीकृत करेंगे,यहां डबल रन-वे है। पार्किंग एप्रिन बढ़ाएंगे और जो दो मौजूदा टर्मिनल हैं,उसे तोड़कर नया पुराना दिखने वाला निर्माण कराएंगे। इस बारे में सिविल एविएशन से बात की जाएगी। फ्लाइट भी ज्यादा चाहिए।
हजार बिस्तर अस्पतालःप्रघुम्न बोले-आज से काम बंद,पहले होगा भूमिपूजन
बैठक में 1 हजार बिस्तर के अस्पताल को लेकर खाद्यमंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर ने कहा कि एक हजार बिस्तर के अस्पताल का दो बार निर्माण हो चुका है,अब पहले भूमिपूजन कराया जाए। इसके बाद ही काम आगे बढ़े। इस अस्पताल का दो बार भूमिपूजन हो चुका है। आज से इसका काम बंद। इस पर सिंधिया की मौन स्वीकृति रही।
पेयजलःपानी के लिए 2050 तक की योजना सोचो
बैठक में सांसद सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर की दीर्घकालिक पेयजल योजना चंबल प्रोजेक्ट की बाधाएं दूर करने के लिए केंद्र-राज्य स्तर पर पहल होगी। वहीं सोनचिरैया अभ्यारण्य मामले में डी-नोटिफिकेशन को लेकर सिंधिया ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से चर्चा करने की बात की।
डेढ़ माह में सिंधिया की 7 डेडलाइन
1-शहर की सभी सड़कों का काम युद्वस्तर पर पूरा करें।
2-शहर और शहर को जोड़ने वाली सड़कों के गडढे भरवाएं
3-शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों का भौतिक सत्यापन कर सुधार
4-शहर को कुछ ही दिनों में ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएं
5-सड़क,बिजली और पानी के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार करें,शिकायत उसी दिन हल हो।
6-शहर में गंदगी नहीं दिखना चाहिए,सफाई कुछ ही दिन में दिख जाए।
7-ट्रैफिक की खाली पड़ी पोस्ट हैं उन्हें एक माह में भरें।——————————————————————-ग्वालियर के विकास को लेकर मंत्रियों और विधायक के साथ करीब10साल बादअधिकारियों की बैठक ली सिंधिया ने
ग्वालियर- प्रदेश में सरकार बदलने के बाद पहली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। शहर के विकास कार्यो को लेकर सांसद सिंधिया ने कलेक्ट्रेट में 3 घंटे तक मैराथन बैठक ली। 3 घंटों में 17 मुद्दों पर सिंधिया ने मंत्री, विधायक और अफसरों से चर्चा की।
स्मार्ट सिटी और अस्पताल पर सिंधिया ने अधिकारियों पूरा प्लान मांगा
शहर के विकास को रफ्तार देने के लिए मौजूदा कार्यो की एक एक कर पूरी जानकारी ली गई। योजनाओं को पूरी तरह से अमल में लाने के लिए क्या रुकावटें आ रही है इन पर भी बारीकी से चर्चा की गई खासतौर पर स्मार्ट सिटी, एक हजार बिस्तर का अस्पताल पर सांसद सिंधिया ने संबधित अधिकारियों पूरा प्लान मांगा।
विकास से जुड़े 17 मुद्दे पर हुई चर्चा
सवालों पर बोलती बंद-खास बात यह है कि इस मैराथन बैठक में कई बार ऐसा भी हुआ जब सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कई योजनाओं के जमीनी स्तर पर अब तक नहीं आने का कारण पूछा। सिंधिया के इन सवालों पर अफसर कुछ वाजिफ जवाब नहीं दे पाए।
शहर में अनुदान आधारित प्रस्ताव से जुड़े कार्य, स्मार्ट सिटी, अमृत योजना, सॉलेड बैस्ट मैनेजमेंट, मुख्यमंत्री शहर अंधोसंरचना के कार्य, चंबल नदी से ग्वालियर में जल प्रदाय, मुरार नदी का पुनर्द्धान, निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज, पीडब्लूडी द्वारा निर्माणाधीन सड़क निर्माण, सिविल एयर पोर्ट की स्थापना, पश्चिमी बायपास मार्ग का निर्माण, न्यू टाउनशिप थाटीपुर पुनर्घनत्वीकरण योजना, गांधी रोड भूखंड विकास योजना, मेडिकल कॉलेज में 150 से 250 सीटों का अपग्रेडेशन, एक हजार बिस्तर के अस्पताल का निर्माण, ग्वालियर बायपास पर 15.40 किमी सड़क निर्माण और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक में चर्चा की गई–
बैठक की शुरूआत स्मार्ट सिटी के बिंदु से हुई।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal