ग्वालियर| परिवहन विभाग ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया चौराहा, सिटी सेंटर पर एआरटीओ रिंकू शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान 7 कार चालकों पर 3500 रुपए का चालान काटा गया, जबकि तीन कार चालकाें की नंबर प्लेट जब्त की गई। टूटी नंबर प्लेट लगाकर कार चला रहे डॉ. अभिनव श्रोत्रिय की कार एआरटीओ ने रोक ली और कहा कि 500 रुपए का चालान कटवाना पड़ेगा। डॉ. श्रोत्रिय ने कहा कि उनके मामा इनकम टैक्स कमिश्नर हैं। उनका सामान लेकर जा रहा हूं, इसलिए उन्हें छोड़ दें। आरटीआई अजीत बाथम ने कहा कि नियमाें का उल्लंघन कर कार चला रहे हैं, इसलिए 500 रुपए का चालान कटवाना होगा। वहीं खुद को भाजपा युवा मोर्चा का नेता बताने वाले रामवरण मावई की कार का भी चालान काटा गया।
एआरटीओ से कार चालक बोला-मेरे मामा इनकम टैक्स कमिश्नर हैं Rs.500 का किया चालान
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal