Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हादसे रोकने हाईवे के ढाबों पर जागरूकता मुहिम चलाएगी पुलिस

हादसे रोकने हाईवे के ढाबों पर जागरूकता मुहिम चलाएगी पुलिस
ग्वालियर –
सड़क हादसे रोकने के लिए पुलिस अब हाईवे पर संचालित सभी ढाबों पर अवैध शराब के खिलाफ जागरूकता मुहिम चलाएगी। इस मुहिम में पुलिस अवैध शराब माफिया के खिलाफ मुखबिर तंत्र विकसित कर कार्रवाई भी करेगी। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने इस संबंध में हाईवे क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को मोहना इलाके में हाईवे पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। इस घटना को हमने प्रमुखता सेउठाया था।
 
एसपी नवनीत भसीन ने हाईवे व रोड साइड के सभी थानों को अपने क्षेत्र में आने वाले ढाबों पर अवैध शराब के खिलाफ जागरूकता मुहिम के तहत पोस्टर व पर्चे लगाने के निर्देश दिए हैं। मुहिम के तहत संबंधित थाने के पुलिस कर्मी व थाना प्रभारी ढाबों पर पहुंचकर ढाबा संचालक को अवैध शराब की बिक्री न करने व अवैध शराब के ठिकानों की सूचना देने की अपील करेंगे। पुलिसकर्मी ढाबे पर रुकने वाले ट्रक ड्राइवरों को शराब से होने वाले सामाजिक नुकसान व परिवार को होने वाले होने वाले दुष्परिणामों को भी घटनाओं के उदाहरण देकर समझाएंगे।
 
खंडवा में भी मुहिम चलाकर की थी कार्रवाई
 
हाईवे पर हादसे रोकने के लिए इस तरह की मुहिम खंडवा में भी चलाई गई थी। वहां मुहिम के बाद अवैध शराब की बिक्री रुक गई थी। तीन दिन पूर्व मोहना में हादसे के फोटो देखकर इस मुहिम को तत्काल शुरू करने का प्लान बनाकर निर्देश दे दिए गए हैं। नवनीत भसीन, एसपी
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...