ग्वालियर –
पूर्व मंत्री ,भाजपा विधायक गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को कर्जमाफी का सब्जबाग दिखाकर प्रदेश में सत्ता हासिल की है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार बनने पर 11 दिन के भीतर कर्ज माफी का वादा किया था। 40 दिन बीतने के बाद भी कर्ज माफ नहीं हुआ। एक निजी समारोह में शामिल होने ग्वालियर आए श्री बिसेन ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान माना कि ग्वालियर-चंबल संभाग में कई विकास कार्य करवाने के बावजूद एट्रोसिटी एक्ट में किए गए संशोधन व 2 अप्रैल को हुई हिंसा, पार्टी को ले डूबी। उन्होंने कहा कि एक तरफ एसटी-एससी वर्ग छिटका तो दूसरी ओर सवर्णों को भी लगा कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। कुछ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन में गड़बड़ी भी हार का कारण रही। श्री बिसेन ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा की
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal