ग्वालियर -भितरवार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बिजकपुर और भैंसा सुनारी खदानों से रेत का अवैध उत्खनन बिना रोकटोक के चल रहा है। ये दोंनो रेत खदानें विकासखंड डबरा के क्षेत्र में स्थित हैं, लेकिन पुलिस थाना भितरवार की सीमा में है। डबरा विकासखंड के अधिकारियों और भितरवार थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से माफिया के हौसले बुलंद हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से भितरवार विकासखंड प्रशासन द्वारा लोहारी, गोधारी, बसई रेत खदानों और करहिया थाना क्षेत्र में कई जगह कार्रवाई की गई थी। लेकिन इसके बाद सिंध नदी के उक्त घाटों से रात के अंधेरे में रेत उत्खनन और परिवहन का काम शुरू हो गया। प्रतिदिन 100 से डेढ़ सौ डंपर रेत का अवैध उत्खनन कर शासन को राजस्व की क्षति और नदी के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। भितरवार विकासखंड के ग्राम बागवई से मकोड़ा के लिए नवनिर्मित रोड के सहारे रेत का अवैध परिवहन किया जाता है। नगर में भी रात्रि के समय पुलिस थाने के सामने से रेत से भरे दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरते हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन गहरी नींद में सोया रहता है।
इनका कहना है
रेत का उत्खनन पूरी तरह बंद है। समय-समय पर दबिश दी जा रही है। अगर ऐसा है जानकारी लेकर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
सुरेंद्र सिंह गौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal