Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*दिव्यांग के विवाह पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि*

– *दिव्यांग युवक को 15 हजार और दिव्यांग युवती को 20 हजार देय*

बलिया: प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन योजना संचालित है। इसके तहत युवक के दिव्यांग होने की दशा में 15 हजार और युवती के दिव्यांग होने की दशा में 20 हजार प्रोत्साहन राशि दी जाती है। युवक-युवती दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये सरकार की ओर से मिलते हैं।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया कि प्रोत्साहन राशि के लिए विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। फार्म भरते समय दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त फोटो, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र के साथ आय, निवास, जाति एवं उम्र संबंधी प्रमाण-पत्र, बैंक खाता विवरण,आधार कार्ड की प्रति भी जरूरी होगी। फार्म भरने के बाद प्रिंट आउट व समस्त अभिलेखों को विकास भवन स्थित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि शादी के समय दिव्यांग युवक की उम्र 21 से कम और 45 वर्ष से अधिक न हो। वहीं युवती की उम्र भी 21 वर्ष के कम नहीं होनी चाहिए। सीएमओ द्वारा जारी 40 प्रतिशत से अधिक का दिव्यांग प्रमाण पत्र हो और वर्तमान वित्तीय वर्ष में शादी हुई हो।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...