ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/01/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रसूता संतोषी सोनी पति – रंजीत सोनी उम्र लगभग 20 वर्ष ग्राम – सिद्धि पिपरा पोस्ट- तियरा को सुरिक्षत प्रसव कराने हेतु जिला चिकित्सालय बैढन में 03 दिवस से भर्ती कराया गया था जिसका उपचार डॉ. दीक्षा पाण्डेय और डॉ. यू.के. सिंह के देख – रेख में चल रहा था प्रसूता सँतोषी दर्द से लगातार कहार रही थी जिला अस्पताल के डाक्टरो द्वारा सुरिक्षत प्रसव कराने एवं दो जीव जच्चा – बच्चा को सही सलामत हेतु हर कोशिश किया गया और जरूरत के साधन सुविधा न होने के कारण रीवा के संजय गांधी मेडिकल कालेज रेफर किया गया और परिजन का कहना है हम गरीब है मेरे पास रुपये पैसे नही है और कैसे ले जाये तभी बैढन के युवा

सराफा अध्यक्ष – दीपक सोनी ने डॉ. दीक्षा पाण्डेय और डॉ. यू.के.सिंह से सम्पर्क साधते हुये बातचीत की और तभी जरूरत को देखते डॉ. पाण्डेय और डॉ. सिंह के मार्गदर्शन में नि:शुल्क में माड़ा की 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार हेतु रीवा के संजय गांधी मेडिकल कालेज के लिये रवाना किया गया ।
एंबुलेंस 108 रवानगी मौके पर युवा सराफा अध्यक्ष- दीपक सोनी, शक्ति कौशल, प्रवीण सोनी, डॉ. दिवाकर तिवारी, पायलट- समयलाल, जमुना सोनी सहित प्रसूता महिला के परिजन मौजूद रहे ।
वही डॉ. दिवाकर तिवारी बताते हैं कि रास्ते के लिये 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन दवा डॉक्टर उपलब्ध रहते है कि इमरजेंसी सेवा में उपचार शुरू कर दिया जाता है यह पहला मामला नही इमरजेंसी में रीवा – जबलपुर रेफर केस 108 एम्बुलेंस से ले जाना पड़ता है साथ मे एक पायलट रहता है और नार्मल में नही ले जाते है मरीज अपने साधन ही जाते है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal