कुलदीप सिंह (सन्नी) की रिपोर्ट
(सारा सच हिम्मर के साथ)
HS-NEWS//सिंगरौली//मोरवा:- मोरवा रेलवे स्टेशन के तरफ से बरवानी के तरफ जाते ऑटो नंबर MP 66 R 1807 को

बरवानी से आती इंडिगो ने कठाश सरकारी स्कूल के पास मारी जोरदार टक्कर 6 हुए घायल। इंडिगो गाड़ी नंबर UP 64 Z 2651 की लापरवाही के चलते हुआ हादसा। 2 के टूटे पैर। छोटी बच्ची एवं तीन महिलाओं को आई अंदरूनी चोट। घटना होते ही ऑटो एवं इंडिगो ड्राइवर हुए फरार इंडिगो की सीट में दो देशी दारू की बोतल हुई बरामद।

_मौके पर पहुंच कर मोरवा पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर हॉस्पिटल भिजवाया।

घटनाओं को न्योता दे रहे ऑटो चालक।
मोरवा में ऑटो चालको का आतंक जोरो पर चल रहा है। भूसे के जैसे भरी जाती है ऑटो में सवारी। नहीं होती है इन पर कोई कार्यवाही आरटीओ विभाग मौन व्रत धारण करके बैठा है। जिसका मजा खुले आम ले रहे ऑटो चालक।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal