Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

निजी बस ऑपरेटरों की गुंडागर्दी-नकाबपोशों ने चलती बस में मारीं लोहे की बैरिंग, कांच टूटा

ग्वालियर
निजी बस ऑपरेटरों की गुंडागर्दी के कारण ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन को शिवपुरी व गुना रूट पर इंटरसिटी बसें चलाना मुश्किल हो गया है। लगातार पथराव और बस स्टाफ से मारपीट की घटनाओं के बाद भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनके हौंसले बुलंद हैं। शुक्रवार को फिर से स्मार्ट ग्वालियर से गुना जा रही बस क्रमांक एमपी 08-पी-0479 के आगे वाले कांच पर बाइक सवार युवकों ने बैरिंग फेंककर मारी। इससे कांच टूट गया और चालक श्रीमोहन श्रीवास्तव के हाथ में कांच लगा। घटना दोपहर 12.10 बजे सतनवाड़ा-शिवपुरी के बीच स्थित खूबत घाटी पर हुई। बता दें कि गुजरे 11 दिन में इंटरसिटी एसी बसों पर पथराव करने की यह तीसरी घटना है।

11 जनवरी

दोपहर 12.10 बजे: इंटरसिटी बस जब खूबत घाटी पर पहुंची तो उसमें 25 यात्री सवार थे। तभी यहां पहले से खड़े नकाबपोश बाइक सवारों ने बस के सामने के कांच पर बैरिंग फेंककर मारीं। तेज रफ्तार बस में लोहे की बैरिंग लगते ही कांच टूट गया। घटना से बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई। बस का स्टाफ और यात्री सहम गए। बस में सवार बच्चे रोने लगे।

10 जनवरी

शिवपुरी में ग्वालियर-शिवपुरी एसी बस पर पथराव कर साइड का कांच तोड़ा गया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिवपुरी में एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले 3 जनवरी को घाटीगांव क्षेत्र में कोलार घाटी पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर बस के कांच तोड़ दिए। बस के चालक उमाचरण शर्मा ने इसकी रिपोर्ट पनिहार थाने में दर्ज कराई।

4 में से एक बस नहीं चली

शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के बस स्टैंड से चार की जगह तीन ही एसी बसें गुना रूट पर रवाना हुईं। गुरुवार को ग्वालियर-शिवपुरी के मध्य चलने वाली एक बस का कांच तोड़ दिए जाने के कारण शुक्रवार को उसे रवाना नहीं किया गया।

घटना से जुड़े संदिग्ध लोगों से कर रहे हैं पूछताछ

स्मार्ट सिटी की बसों पर हमला करने वाले लोगों के नाम सामने नहीं आए हैं। हम उन्हें चिह्नित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें जिलाबदर करेंगे। खूबत घाटी की घटना के बाद हम दो संदिग्ध लोगों को उठवाकर पूछताछ कर रहे हैं। -राजेश कुमार हिंगणकर, एसपी शिवपुरी

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...