ग्वालियर-
दिल्ली से चोरी के मोबाइल आधी कीमत पर खरीदकर उनका आईएमईआई नंबर बदलकर पूरी कीमत पर ओएलएक्स पर बेचने वाले युवक को पुलिस ने गोला का मंदिर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 24 मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपी छह महीने से चोरी के मोबाइल बेच रहा था।
थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली थी कि लोहा मंडी जैन मंदिर के पास रहने वाला कल्पित(21) पुत्र विपिन माहेश्वरी ओएलएक्स पर डील कर चोरी के मोबाइल बेचने का कारोबार कर रहा है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच के दिनेश राजपूत, महावीर सिंह, सत्यवीर व राजीव सोलंकी को मुखबिर के साथ संदेही से डील करने के निर्देश दिए गए। कल्पित ने फोन पर डील के बाद गोला का मंदिर में सिग्मा प्लांट के पास मोबाइल देखने के लिए बुलाया। इस पर पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे सात मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी की निशानदेही पर 17 मोबाइल और बरामद किए गए।
कल्पित मिटा देता था आईएमईआई नंबर
कल्पित दिल्ली से मोबाइल आधी कीमत पर खरीदता था और ग्वालियर आकर वह इन मोबाइल से आईएमईआई नंबर को मिटाकर नया नंबर चढ़ा देता था। फिर इस मोबाइल की कुछ कीमत कम कर ओएलएक्स पर बेच देता था। साथ में मोबाइल का बिल ओएलएक्स डील का देता था।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal