
बलिया:- पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा पशु तस्करो, शातिर अपराधियो व लूटेरो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे दिनांक 11.01.2019 को थाना कोतवाली रसड़ा पुलिस द्वारा भारी सफलता प्राप्त हुई जिसमें 04 पशु तस्कर 1- उमेश उर्फ जोखू पुत्र कपिल देव निवासी रजौली थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर 2-धर्मेन्द्र वर्मा पुत्र स्व0 देवेन्द्र वर्मा सा0 कड़सर थाना उभाव बलिया 3-सन्तु पुत्र छांगुर राम 4- राजेन्द्र पुत्र जमुना प्रसाद निवासीगण सरायभारती थाना रसड़ा बलिया को गिरफ्तार किया गया तथा पशुतस्करी हेतु ले जा रहे 05 अदद बछड़ा, 02 अदद गाय व एक अदद अशोक ले लैण्ड पिकप UP 60 AT 2715 जिसमे लदे पशुओ सहित बरामद किया गया । जिसके सम्बन्ध मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी एक अशोक ले लैण्ड पिकम मे पशुओ को भरकर तस्करी हेतु सरायभारती से गाजीपुर को जाएगे । उक्त सूचना पर उ0नि0 अमरजीत यादव मय हमराह हे0का0 योगेन्द्र प्रसाद चौबे व का0 दिनेश विश्वकर्मा के द्वार उक्त वाहन को दिनांक 11.01.2019 समय 18.30 बजे सरायभारती मुस्तफाबाद चट्टी से चेक कर अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त के संबंध मे सम्बन्ध में मु0अ0सं0 06/19 धारा 3/5A/8 गोबध निवारण अधि0 व 11 पशू क्रुरता अधि0 थाना रसड़ा पंजीकृत किया गया । । अभियुक्तगण को समय से न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal