Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*सर्वोच्च अंक पाने वाली टॉप टेन बालिकाएं होंगी सम्मानित*

बलिया:— योजनान्तर्गत आगामी 26 जनवरी को बापू भवन में बड़ी गोष्ठी होगी। इसमें बेटियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम के जरिए उनका मनोबल बढ़ाए जाने पर जोर होगा। इसी कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली टॉप टेन बालिकाओं को सम्मानित करने के साथ उनके अभिभावकों को गौरव पत्र दिया जाएगा।

*कार्यालयों में बैठेंगी बेटियां, देखेंगी सरकारी कामकाज की प्रणाली*

— जिलाधिकारी ने विशेष जोर देकर कहा, डीआईओएस व बीएसए पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुछ बच्चियों का चयन करेंगे। उनको न्यायालयों, प्रशासनिक व पुलिस कार्यालय, विकास विभाग, तहसील, थाना आदि में भ्रमण कराकर सरकारी कामकाज की प्रणाली से अवगत कराया जाएगा। इन कार्यालयों में भ्रमण से बालिकाओं को आमजन की समस्याओं को उनके निस्तारण के तरीकों की समझ आएगी।
–
*बेटी के जन्म पर मिलेगा गौरव सम्मान व मिठाई*

– जिलाधिकारी ने बताया कि योजना के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से एक कार्यक्रम निर्धारित है, जिसके अनुसार 24 जनवरी से एक हप्ते तक महिला चिकित्सालय में जो भी प्रसव होगा, बच्ची पैदा होने पर उसके अभिभावक को गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। साथ ही मिठाई भी उपहार स्वरूप दी जाएगी। महिला कल्याण विभाग की यह पहल अपने आप में काफी कारगर मानी जा रही है।
–
*मुकाम पर पहुंची जिले की बेटियां बनेंगी रोल माॅडल*

– जिलाधिकारी का विशेष जोर है कि कार्यक्रम में जिले की उन बेटियों को भी आमंत्रित किया जाए, जिन्होंने अपने क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है। खासकर वह बेटियां रोल माॅडल का काम कर सकती है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य किया है। योजना से सम्बन्धित एक बड़ी गोष्ठी होगी, जिसमें इन बेटियों को बुलाया जाएगा। जिलाधिकारी के अनुसार, वह बेटियां अगर आने को तैयार हुईं तो उनको आने जाने का किराया भी वहन करने को भी विभाग तैयार होगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...