Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत होगा बृहद कार्यक्रम*

– *महीने दिन से उपर चलेगा अभियान, जिलाधिकारी ने तय की रूपरेखा*

– *बेटियों, महिलाओं संग अभिभावकों को भी जागरूक करने होगा विशेष जोर*

बलियाः बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बृहद कार्यक्रम कराने की तैयारी है। इसकी बागडोर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने स्वयं अपने हाथों में ले ली है। बेटियों को बचाने व पढ़ाने के प्रति जागरूकता अभियान पर उनका विशेष जोर है। इसके लिए नुक्कड़-नाटक, प्रदर्शनी, वॉल पेंटिंग गोष्ठी व अन्य जागरूकता कार्यक्रम के जरिए लोगों को बेटी से जुड़ी भ्रान्तियों को खत्म करना है। अलग—अलग कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों को नोडल बनाया गया है।
शुक्रवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर से एक हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत भी की। इसमें कई अधिकारी व छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। छात्राओं ने भी बारी-बारी से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सम्बन्धित स्लोगन लिखकर और हस्ताक्षर कर अभियान को गति दी। इससे पहले जीजीआईसी की बालिकाओं ने रैली निकालकर गुंजायमान नारों के साथ रैली निकाली। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी केके राय, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, अतुल तिवारी आदि मौजूद थे।
–
*जागरूकता कार्यक्रमों की बनाई रूपरेखा*

-जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने अपने कैम्प कार्यालय पर बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करवाई। उन्होंने साफ कहा, कार्यक्रम ऐसे होने चाहिए जिससे सिर्फ बेटियां और महिलाएं ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों मेें भी जागरूकता पैदा हो। इसमें महिला कल्याण विभाग के अलावा स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी विभाग, शिक्षा विभाग की भी भूमिका की याद दिलाई। कहा कि सबकी महती भूमिका से ही बेटियों को बचाने व पढ़ाने के प्रति जागरूकता लाई जा सकती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों व सभी प्राथमिक विद्यालयों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्लोगन व महिला हेल्पलाईन 181 का अंकन कराए जाने की जिम्मेदारी बीएसए व जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया। सभी सरकारी व प्राईवेट वाहनों पर जागरूकता सम्बन्धी स्टीकर लगवाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को सौंपी। सभी सरकारी कार्यालयों व कुछ खास सार्वजनिक स्थलों पर फ्लैक्स लगेगा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...