Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया:25हजार का इनामिया अपराधी तमंचा के साथ गिरफ्तार*


बलिया:- पुलिस अधीक्षक के इनामिया,शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में भीमपुरा पुलिस को इनामिया फरार शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में अहम सफलता प्राप्त हुई। 10जानवरी को भीमपुरा पुलिस टीम द्वारा महदेवा बार्डर से 25,000 रु0 पुरस्कार घोषित अपराधी *हरिकेश यादव पुत्र स्व0 गनेश यादव निवासी गोविन्दपुर दुगौली थाना-भीमपुरा जनपद-बलिया* को गिरफ्तार कर लिया तथा कब्जे से 01 अदद तंमचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया ।
वर्ष 2003 में हरिकेश यादव एंव जयप्रकाश यादव पुत्र शिवलाल यादव निवासी गोविन्दपुर दुगौली थाना भीमपुरा के साथ मिलकर ग्राम गोविन्दपुर दुगौली के किनारे स्थित भट्टे में ग्राम के ही जोगिन्दर यादव पुत्र शिवपूजन यादव की गला काटकर हत्या कर दिये थे। हरिकेश यादव को *मा0 सत्र न्यायालय बलिया द्वारा दिनांक-19/10/2004 को आजीवन कारावास* की सजा दी गयी थी जिसके विरुद्ध *मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद* में की गयी अपील दिनांक-19/01/2010 व *मा0उच्चतम न्यायालय* में की गई अपील दिनांक-20/07/2016 को खारिज हो चुकी है एवं चार सप्ताह के अन्दर मा0न्यायालय में आत्मसर्मपण हेतु आदेशित किया गया था, किन्तु हरिकेश यादव आत्म सर्मपण न कर फरार हो गया। हरिकेश की गिरफ्तारी के लिए मा0 अपर सत्र न्यायाधीश/एफ0टी0सी0 प्रथम बलिया द्वारा दिनांक-01/11/2018 को एन0बी0डब्लू/82/83 सी0आर0पी0सी का आदेश दिया गया था। इसकी गिरफ्तारी हेतु *पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा दिनांक 02/01/2019 को 25000/- रु0 का इनाम घोषित किया था ।*

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...