Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया:1680 शीशी अवैध अपमिश्रित शराब के साथ दो गिरफ्तार*

बलिया:- पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 10जानवरी को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनियर, उ0नि0 हिरेन्द्र प्रताप सिंह व हमराहीगण के साथ मुड़ियारी नटुआ बाबा रामजी ईट भट्टा के पास चेकिंग के दौरान बलिया की तरफ से आ रहे महिन्द्रा जाइलो UP 53 AL 5262 को रोकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर गाड़ी लेकर भागने लगे तथा कुछ दूर जाने के बाद वे लोग वाहन छोड़ कर भाग गये,उक्त वाहन को चेक करने पर उसमें से 35 पेटियों में 1680 शीशी अवैध अपमिश्रित शराब बरामद की गयी। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
*फरार शराब तस्कर-*
1-मुलायम यादव उर्फ लाल साहब पुत्र परशुराम यादव निवासी बबरापुर थाना खेजुरी जनपद बलिया।
2- इन्द्रजीत यादव पुत्र बबन यादव निवासी असना सोनूपाह थाना जनपद बलिया।
*बरामदगी-*
1- 35 पेटी में 1680 शीशी अवैध अपमिश्रित शराब ।
2- एक अदद महिन्द्रा जाइलो UP 53 AL 5262

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...