ग्वालियर- चिड़ियाघर में मध्य प्रदेश की सबसे ज्यादा उम्रदराज शेरनी रानी की 24 की उम्र मौत हो गई। चिड़ियाघर के अधिकारियों का कहना है कि रानी कई दिनों से बीमार थी। दोपहर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शेरनी रानी को मध्य प्रदेश की सबसे उम्रदराज शेरनी माना जाता था। उसे आंखे भी काफी कमजोर हो गई थी। कई दिनों से उसने खाना-पीना भी छोड़ रखा था। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही थी, लेकिन आज 24 साल की शेरनी रानी ने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शेरनी रानी का चिड़ियाघर में ही पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रानी को 18 साल पहले रानी को ग्वालियर चिड़ियाघर में लाया गया था।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal