Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

02 अलग-अलग जगहों से 03 लोगों को 08 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन के साथ थे ग्राहक के इंतजार में चढ़े कोतवाली पुलिस के हत्थे।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 10/01/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक – रियाज इकबाल (आईपीएस) ने अवैध नशे के खिलाफ लगाम लगाने एवं युवा पीढ़ी को दल-दल से बाहर निकालने हेतु सभी थाना प्रभारियों को

निर्देशित किया है और लगातार कोतवाली प्रभारी बैढन द्वारा नशे के कारोबारियों के ऊपर कार्यवाही की जा रही है जिसमें पिछले 15 दिनों में दर्जनों नशा कारोबारियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और इसी कड़ी में आज कोतवाली प्रभारी द्वारा दो अलग-अलग स्थानों से 3 लोगों को मादक पदार्थ हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया ।

आज दिनांक सुबह होते ही कोतवाली प्रभारी नगर निरीक्षक – मनीष त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि खुटार बाजार में दो व्यक्ति मादक पदार्थ हीरोइन लेकर बेचने हेतु ग्राहक के तलाश में खड़े हैं तभी तुरंत पुलिस की टीम रवाना कर महेश कुमार शाह पिता- शिवदास शाह निवासी- माजन खुर्द व दिनेश कुमार शाह पिता- राजमीत शाह निवासी – बिलौंजी को गिरफ्तार किया गया जिससे तलाशी लेने पर 04 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन जप्त की गयी ।

उसी समय कचनी में एक व्यक्ति चंद्रमा टोला में हीरोइन बेचने की सूचना मिली जिस पर एक दूसरी टीम को रवाना कर देवेंद्र कुमार साहब पिता – रंगलाल शाह को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास 04 ग्राम हेरोइन मादक पदार्थ जप्त किया गया और इस प्रकार आज कोतवाली थाना बैढन तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग 02 प्रकरण में 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी जिसके पास से कुल 04 पन्नियों में 08 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन जप्त की गयी जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग ₹ डेढ़ लाख रुपये है यह आरोपी इन पन्नियों से छोटी- छोटी टिकिया बनाकर नौजवानों को ऊंचे दामों में बेचा करते हैं और मादक पदार्थ हीरोइन नशे की आदत में युवाओ को धकेल रहे है जिससे पुलिस की इस कार्यवाही से प्रबुद्धजनों ने सराहा ।

इसके पूर्व में कोतवाली बैढन में बनारस – शक्तिनगर – खड़िया के तस्करों द्वारा स्थानीय तस्करों को हीरोइन के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है पिछले एक पखवाड़े में जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगातार दिशा – निर्देशन में कोतवाली प्रभारी – मनीष त्रिपाठी द्वारा 06आरोपियों से 16 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन कीमत लगभग ढाई लाख रुपये और 06 आरोपियों से 5 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग ₹50 हजार रुपये से अधिक एवं एक व्यक्ति से 588 सीसी प्रतिबन्धित कफ सिर्फ कोरेक्स कीमत 57024/- रुपये के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।

आज के मादक पदार्थ हेरोइन की कार्यवाही में एसआई – बालेंद्र त्यागी, आदित्य करदाते, प्रधान आरक्षक – डी.एन. सिंह, अरविंद द्विवेदी, अरविंद चतुर्वेदी, आरक्षक- संजय सिंह परिहार, पंकज चौहान, महेश पटेल, प्रवीण सिंह करचुली की भूमिका रही ।

www.badhtakarwa.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...