Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जीवाजी यूनिवर्सिटी के हालात ठीक नहीं ,काम करने की आदत डाल लो, असिस्टेंट रजिस्ट्रार एसएस तेवतिया

ग्वालियर- जीवाजी यूनिवर्सिटी के गालव सभागार में पूर्व रजिस्ट्रार आनंद मिश्रा के विदाई समारोह में जेयू की राजनीति सामने आ गई। असिस्टेंट रजिस्ट्रार एसएस तेवतिया ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा- आनंद राज (आनंद मिश्रा का कार्यकाल) में खूब आनंद ले लिया, अब सुधर जाओ, काम करने की आदत डाल लो, यूनिवर्सिटी के हालात ठीक नहीं हैं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और प्रभारी रजिस्ट्रार आईके मंसूरी भी मौजूद थे।
 
दरअसल, कार्यक्रम शुरू होने के बाद विभिन्न विभागों के प्रभारियों को श्री मिश्रा के बारे में अपने विचार व्यक्त के लिए बुलाया जा रहा था। इसी दौरान असिस्टेंट रजिस्ट्रार परीक्षा एसएस तेवतिया ने कहा कि श्री मिश्रा ने अपने कार्यकाल में सख्ती नहीं की, मैं कड़क था, कुछ कर्मचारियों के काम नहीं करने पर शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो मैं चुप रह गया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने आनंद राज में बहुत आनंद ले लिए, अब काम करो। यूनिवर्सिटी के हालात ठीक नहीं हैं, इसलिए आप लोगों को काम तो करना ही होगा।
प्रभारी सहायक कुलसचिव एसएस तेबतिया ने कहा कि कर्मचारियों ने प्रो.आनंद मिश्रा के राज में खूब मजे से काम किया। अब वह नहीं है, काम करना होगा।
कार्यक्रम में पूर्व रजिस्ट्रार आनंद मिश्रा ने कहा कि मैंने 10 साल के कार्यकाल में जेयू के कर्मचारियों को परिवार की तरह माना है,प्रो.आनंद मिश्रा ने कुलसचिव के रूप में अपने 10 साल के लंबे कार्यकाल को लेकर कई अनुभव सांझा किए।
जेयू में रहा अघोषित अवकाश
 
जेयू कर्मचारियों ने विदाई समारोह सुबह 11 बजे आयोजित किया था,इसलिए सभी कर्मचारी 11 बजते ही गालव सभागार चले गए। कार्यक्रम लंबा खिंचने के बाद सहभोज का आयोजन गेस्ट हाउस में रखा गया,इसलिए सब वहां चले गए। इस सब में शाम के 4 बज गए। यही कारण रहा कि जेयू में अघोषित रूप से अवकाश की स्थिति रही। इस कारण यहां आने वाले विद्यार्थियों, कॉलेज संचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...