ग्वालियर-
मुरैना में नाबालिग साली को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके परिजनों ने हमला बोल दिया। इसमें लाठी लगने से एक आरक्षक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।
घटना जिले के सिनौधा गांव की है। यहां दोपहर में पुलिस पप्पी गुर्जर को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी, तभी पीछे से एक बोलेरो में भरकर आए पप्पी के परिजनों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
इसमें आरक्षक रवि के सिर पर लाठी लगने से चोट आई है। बताया गया है कि पप्पी गुर्जर अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal