Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हाईकोर्ट बार चुनाव- पहले मंदिर पर पूजा, शक्ति प्रदर्शन कर उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

ग्वालियर-
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव इस बार रोचक हो गया है और चुनाव की रोचकता नामांकन भरने में दिखी। उम्मीदवारों ने पहले अचलेश्वर पर पूजा अर्चना की। रैली निकालकर जिला कोर्ट पहुंचे। इस रैली में अध्यक्ष व सचिव पद के उम्मीदवारों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। भारी भीड़ के साथ न्यायालय पहुंचे। मुहुर्त के अनुसार नामांकन दाखिल किया। अलग अलग पद के लिए 53 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल के साथ अपने समर्थकों के साथ मिलकर वकीलों से संपर्क किया। जिला कोर्ट में दिनभर चुनावी माहौल देखने को मिला
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए 18 जनवरी को मतदान होना है। 6 जनवरी से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन दो ही नामांकन फार्म जमा हुए थे, लेकिन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल करने के लिए शुभ मुहुर्त निकलवाया था। सोमवार को शुभ मुहुर्त मानकर चल रहे थे। अधिकतर उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता एमपीएस रघुवंशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे। रैली के माध्यम से अपनी ताकत भी दिखाई। वहीं अध्यक्ष पद के लिए विनोद भारद्वाज व प्रेम सिंह भदौरिया भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे। उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव के उम्मीदवारों ने भी अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट में प्रेक्ट्सि करने वाले वकील भी उम्मीदवारों के साथ पहुंचे।
अध्यक्ष पद के लिए लगाई ताकत
– हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए कड़ा मुकाबला हो गया। तीन बड़े वकीलों के चुनाव में खड़े होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। एमपीएस रघुवंशी, विनोद भारद्वाज, प्रेम सिंह भदौरिया में सीधा मुकाबला है। पंकज पालीवाल, राम विलास शर्मा ने भी अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया है।
– अगले दो साल में जिला कोर्ट का नया भवन तैयार हो सकता है। इसका उद्घाटन होता है तो बार के अध्यक्ष का नाम उद्घाटन की पट्टिका पर रहेगा। इस कारण वकीलों में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है।
– अध्यक्ष बैंच व बार के बीच संवाद का भी माध्यम है। कोर्ट के कार्यक्रम में अध्यक्ष उपस्थित आवश्यक रूप से होती है। इसके अलावा 5 हजार वकीलों का नेता होता है। इस कारण अध्यक्ष पर उम्मीदवार ज्यादा तकत लगाए हुए हैं।
प्रचार का तरीका भी बदला
– बार चुनाव में सोशल मीडिया प्रचार का अच्छा माध्यम बनी है। वकीलों के वॉट्स ग्रुप बना लिए हैं। मेसेंजर पर भी ग्रुप बनाये हैं। साथ ही वचन पत्र भी जारी किए गए हैं। एमपीएस रघवुंशी ने वचन पत्र जारी किया तो पंकज पालीवाल भी अपना घोषणा पत्र लेकर आए हैं।
– घर-घर जाकर भी प्रचार किया जा रहा है। एक दूसरे ग्रुप में उम्मीदवार सेंध लगा रहे हैं।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...