ग्वालियर-
एयर इंडिया की फ्लाइट भरोसेमंद नहीं मानी जाती थी, कोहरे एवं बारिश में फ्लाइट का कैंसल होना आम बात थी। इसलिए यात्री भी नहीं मिलते थे। एयर इंडिया के अफसरों ने बिगड़े ढर्रे में सुधार कर सुविधाएं बढ़ाईं तो अब फ्लाइट हाउसफुल चल रही है। पैसेंजर की बढ़ती संख्या से उत्साहित एयर इंडिया के अफसरों ने फ्लाइट हफ्ते में 5 दिन करने का प्रस्ताव दिया है, जिस पर मंथन चल रहा है। ग्वालियर से 7 शहरों में कनेक्टेड फ्लाइट की सुविधा मिल रही है, जिसका प्रति फ्लाइट 10-12 लोग इसका लाभ ले रहे हैं।
ऐसे बढ़ी यात्री संख्याः
इंदौर-मुंबई के बीच यात्री संख्याः
खाली जाती थी फ्लाइटः जुलाई माह में ग्वालियर से इंदौर-मुंबई के लिए 443 यात्री मिले थे। जबकि ग्वालियर से दिल्ली की फ्लाइट को केवल 527 पैसेंजर मिले थे।
पैसेंजरों की कमी का कारणः फ्लाइट भरोसेमंद नहीं थी, कोहरे एवं बारिश में अक्सर कैंसल की आशंका रहती थी। कनेक्टेड फ्लाइट सुविधा के प्रचार-प्रसार पर ध्यान नहीं दिया गया, नतीजा केवल एक-दो यात्री ही इसका लाभ लेते थे। खाने एवं एसी सुविधा भी फेल थी।
हाउसफुल फ्लाइटः दिसंबर 2018 में ग्वालियर से इंदौर-मुंबई के लिए 540 लोगों ने यात्रा की है। जबकि दिल्ली के लिए 629 यात्री मिले।
भरोसा कायम हुआ तो बढ़ी संख्याः अगस्त से दिसंबर 2018 के बीच केवल 21 सितंबर 2018 को फ्लाइट कैंसल हुई। खाने एवं एसी की व्यवस्थाओं में सुधार हुआ। कनेक्टेड फ्लाइट का जनता में प्रचार-प्रसार किया गया, नतीजा अब प्रति फ्लाइट में 10-12 यात्री इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
एयर इंडिया पहुंची पब्लिक के बीचः फ्लाइट में पैसेंजरों की संख्या केवल सुविधा बढ़ाने से ही नहीं बढ़ी है, बल्कि अफसरों को पब्लिक के बीच जाना पड़ा है। एयर इंडिया के अफसरों ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स में जाकर एयर इंडिया की फ्लाइट सुविधाओं एवं कनेक्टेड फ्लाइट के बारे में जानकारी दी थी। इससे लोगों को इसके बारे में जानकारी लगी और नतीजे बेहतर सामने आए हैं।
रात में भी भरी उड़ानः पहले फ्लाइट के लेट होने पर कैंसल होने की आशंका अधिक होती थी। जबकि जुलाई के बाद रात में सूर्यास्त के बाद भी वायुसेना से परमिशन लेकर फ्लाइट उड़ाई गई है। इससे एयर इंडिया का घाटा कम हुआ, यात्रियों को भी फ्लाइट कैंसलेशन की परेशानी से नहीं जूझना पड़ा। इसके लिए एयर इंडिया के अफसरों को केवल एयर फील्ड ओपन कराने के लिए वायुसेना को आवेदन करना होता था, पहले अफसर कागजी कार्रवाई पूरी करने में दिलचस्पी नहीं दिखाते थे।
हफ्ते में 5 दिन उड़ान की तैयारीः ग्वालियर से एयर इंडिया को अच्छी खासी संख्या में यात्री मिलने से अधिकारी भी उत्साहित हैं। अब एयर इंडिया शहर में हफ्ते में 5 दिन हवाई सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है। इसके लिए स्थानीय अधिकारियों ने प्रस्ताव दिल्ली भेजा है। यदि एयर इंडिया के वरिष्ठ अफसर हरी झंडी देते हैं तो शहर से हवाई सुविधा हफ्ते में तीन की जगह 5 दिन मिल सकती है।
7 शहरों से कनेक्टिविटीः
दिल्ली-बैंगलुरू-रात 8.30 बजे
दिल्ली-अहमदाबाद-रात 7.45
दिल्ली-कोलकाता-रात 8.15 बजे
दिल्ली-हैदराबाद-रात 9.10 बजे
दिल्ली-चेन्नाई-रात 8.40 बजे
दिल्ली-मुंबई-तीन फ्लाइट रात 8, 9 एवं 11 बजे
मुंबई-गोवा- शाम 4.50 बजे एवं रात 9. 10 बजे
नोटः आप ग्वालियर से दुबई की कनेक्टेड फ्लाइट भी ले सकते हैं, जिसके लिए बोर्डिंग पास एवं बैगेज सुविधा आपको ग्वालियर एयरपोर्ट से ही हासिल हो जाएगी।
कनेक्टेड फ्लाइट में बढ़ा बैग का वजनः ग्वालियर से मुंबई या दिल्ली का सफर करने में 15 किलो वजन ले जाने पर कोई शुल्क नहीं है। इससे अधिक वजन होने पर प्रति किलो 500 रुपए चार्ज लगता है। यदि आप कनेक्टेड फ्लाइट एक ही पीएनआर पर लेते हैं तो आपको 25 किलो वजन तक ले जाना फ्री है।
ग्वालियर से फ्लाइट की सुविधा-
फ्लाइट आने का समय वार
दिल्ली-ग्वालियर 11.35-12.30 बजे बुधवार, शुक्रवार, रविवार
ग्वालियर-इंदौर 12.55-2.25 बजे बुधवार, शुक्रवार, रविवार
इंदौर-मुंबई 2.50-4.50 बजे बुधवार, शुक्रवार, रविवार
फ्लाइट आने का समय वार
मुंबई-इंदौर 12.45-2.45 बुधवार, शुक्रवार, रविवार
इंदौर-ग्वालियर 3.15-4.40 बुधवार, शुक्रवार, रविवार
ग्वालियर-दिल्ली 5.05-6.05 बुधवार, शुक्रवार, रविवार
वर्जनः
पैसेंजरों की संख्या काफी वृद्धि हुई है, हमारी फ्लाइट फुल चल रही है। हमने फ्लाइट को हफ्ते में 5 दिन चलाने का प्रस्ताव दिल्ली भेजा है। यदि यह अप्रूव हो जाता है तो इससे शहर को काफी लाभ होगा। कनेक्टेड फ्लाइट की सुविधा हासिल करने वाले यात्रियों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है।
समीर कुलकर्णी, स्थानीय मैनेजर एयर इंडिया
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal