Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

उमाभारती कीचुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर चुप्पी, नोटबंदी-जीएसटी को फोड़े में चीरे जैसा बताया

ग्वालियर-
केंद्रीय मंत्री उमाभारती ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चुप्पी साध ली है। हाल में खबरें आई थी वे अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।भिंड में अल्प प्रवास के दौरान पत्रकारों ने उनसे चुनाव लड़ने पर सवाल किया तो जवाब में सिर्फ इतना कहा कि इस विषय पर अब नहीं बोलना। वहीं देश में नोटबंदी और जीएसटी को लागू करने को उमाभारती ने फोड़े में चीरे जैसा बताया। उन्होंने कहा इससे तात्कालिक कष्ट होगा। अंत में पूरे देश को लाभ होगा। पत्रकारों से बातचीत कर वे इटावा में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने रवाना हो गईं। केंद्रीय मंत्री उमाभारती ने नोटबंदी-जीएसटी के हाल में हुए विधानसभा चुनावों में असर पर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो परिवर्तन किए, वे चुनावी लाभ की दृष्टि से नहीं किए हैं। वह राष्ट्र को आगे बढ़ाने की दृष्टि से किए हैं। काला धन समस्या थी। भ्रष्टाचार कालेधन को जन्म देता था, जब लोग कालेधन का उपयोग कर ही नहीं सकेंगे। हर चीज ऑनइलाइन हो जाएगी तो शुरू में थोड़ा तो कष्ट होगा, लेकिन जैसे बच्चे के शरीर में फोड़ा होता है तो माता खुद पकड़कर ले जाती है डॉक्टर के यहां। फोड़े में चीरा लगता है। आराम होता है तो उसे समझ आता है मां ने मेरे हित में निर्णय लिया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह, पूर्व विधायक रसाल सिंह, केशव सिंह भदौरिया, कोक सिंह नरवरिया, कृष्णकांता तोमर, देवेंद्र नरवरिया, रामप्रकाश तिवारी, गुरुदेव नरवरिया, सीमा शर्मा, राजकुमारी जैन मौजूद रहीं।
केंद्रीय मंत्री उमाभारती ने कहा कि उन्होंने पचनदा को लेकर योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि इन नदियों के जल का इस्तेमाल सूखे से निपटने के लिए किया जाए। नदियों को जीवित रखने के लिए डीसिलटिंग की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने कहा कि राज्यों को यह जिम्मेदारी दी है।
नदियों से अवैध उत्खनन को रोकने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसका एक ही हल है। खनन करने वालों को कोई भी राजनीतिक पार्टी सपोर्ट नहीं करे। मध्यप्रदेश से 15 साल बाद सत्ता जाने पर बोली सरकार पर किसी का पेटेंट नहीं होता है। केंद्र सरकार और आरबीआई के बीच चले विवाद और गर्वनर उर्जित पटेल के इस्तीफे पर कहा इस पर तो अरुण जेटली बोलेंगे। उमा भारती नहीं।
राममंदिर निर्माण के सवाल पर केंद्रीय मंत्री उमाभारती ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है अध्यादेश तभी आएगा, जब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आएगा। पूरा देश राम के मंदिर का निर्माण देखना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट भी जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय सुनाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की मांग संत और गृहस्थ सभी की है। तीन राज्यों में हार पर बोलीं लोकतंत्र में यही होता है। कभी हम सरकार में होंगे तो कभी विपक्ष में होंगे। उन्होंने कहा हमने जनादेश को सिर माथे पर लिया है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...