Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ग्वालियर पिछोर-टेकनपुर मार्ग हुआ जर्जर, वाहन चालक परेशान

ग्वालियर-पिछोर एरिया में डी-17 नहर पर बना पिछोर-टेकनपुर मार्ग जर्जर हो जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही पिछोर से टेकनपुर और ग्वालियर जाने वाले वाहनों को डबरा होकर जाना पड़ रहा है। इसके चलते उनको 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। इसके अलावा मार्ग के आसपास बसे आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
गौरतलब है कि पिछोर क्षेत्र से निकली डी-17 हरसी नहर की एक साइड पर सिंचाई विभाग की ओर से सड़क निर्माण कराया गया था। इसके तहत करीब 12 किलोमीटर मार्ग पर डामरीकरण कराकर आवागमन के लिए शुरू कर दिया था। इससे पिछोर से टेकनपुर और ग्वालियर की ओर जाने वाले वाहन चालक डबरा न पहुंचकर सीधे टेकनपुर निकलते हैं। लेकिन इस रोड पर कई सालों से मेंटेनेंस नहीं कराने से वर्तमान में रोड काफी जर्जर हो चुका है। रोड का डामर पूरी तरह से उखड़ चुका है। इसके साथ ही कई जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं। इसकी वजह से रोड पर निकलने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोड के जर्जर होने से वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
 
इसके अलावा रोड के आसपास बसे वीरमहाना, अकबई, कोरी का चक, सरदारों का डेरा, मसूदपुर और सलैया आदि गांवों का प्रमुख रास्ता होने की वजह से ग्रामीणों को भी काफी परेशानी हो रही है। मार्ग के जर्जर होने से हादसों का भी ग्राफ बढ़ गया है। पिछोर निवासी राकेश परिहार ने बताया कि टेकनपुर और ग्वालियर जाने के लिए यह शार्टकट रास्ता था। लेकिन मार्ग की दशा खराब होने की वजह से वाहन चालकों को अब डबरा होकर टेकनपुर और ग्वालियर जाना पड़ता है, जिसमें 10 किलोमीटर का अधिक सफर तय करना पड़ता है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...