ग्वालियर-केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भिंडमेंकहा है कि जब तक खनन माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिलेगा तब तक अवैध खनन नहीं रुक सकता है। उन्होंने जीएसटी और नोटबंदी को देशहित में बताया और राम मंदिर पर प्रधानमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक कोर्ट का आदेश नहीं आता, तब तक अध्यादेश नहीं लाया जा सकता है।
उमा भारती ने कहा कि भिंड की सिंध और कुंवारी नदी के विकास के लिए कार्य योजना बनाई है नदियों के पानी को किसानों की फसल की सिंचाई के लिए उपयोग किए जाने पर काम किया जाएगा। मध्य प्रदेश सहित देश भर में अवैध उत्खनन ने नदियों को छलनी कर दिया है। सरकारें बदलती रही, लेकिन नदियों के हालात नहीं बदले। अवैध उत्खनन को रोक पाना असंभव सा नजर आता है। इसके पीछे बड़ा कारण रेत माफिया को राजनीतिक संरक्षण मिलना है।
मध्य प्रदेश में बीजेपी की हार पर उमा बोली सरकार पर किसी का पेटेंट नहीं होता, लोकतंत्र में यही होता है, कभी हम सरकार में तो कभी विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। जो भी परिणाम आता है, वो स्वीकार है, सबसे अच्छी बात यह रही कि वोट प्रतिशत हमारा ज्यादा रहा लेकिन सीटें कांग्रेस को अधिक मिली। उन्होंने फिर दोहराया कि वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal