BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय बैढन के राजीव चौक से लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से वापस माजन मोड़ तक 11 केन्द्रीय श्रम संगठनों के सामूहिक *”राष्ट्रव्यापी 2

दिवसीय कामबंद हड़ताल”* 8 -9 जनवरी 2019 को *”भारत बंद”* व *चक्का जाम* को लेकर के आज दिनांक 06/01/2019 को शाम 06:00 बजे एटक यूनियन कार्यालय राजीव गाँधी चौक (माजन मोड़) से हाथ मे जलता हुआ मशाल लेकर श्रम विरोधियों के खिलाफ सहित सिंगरौली जिले के अन्य समस्याएं किसानो मजदूरो

विस्थापितो व शिक्षा – स्वास्थ्य जैसे अन्य समस्याओं को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते हुये जलता हुआ मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया गया और आगामी 8-9 जनवरी 2019 को इसी तारतम्य में जिले के समस्त औद्योगिक इकाइयों को बंद करते हुये *चक्का जाम* व *”कामबंद हड़ताल”* करने का फैसला लिया गया ।

जिसमें मुख्य रूप से एटक यूनियन के जिलाध्यक्ष – संजय नामदेव, जिला सचिव – राजकुमार शर्मा, काम. रामलल्लू गुप्ता (सीटू), इंटक से बीरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता कांग्रेस प्रदेश सचिव – अमित द्विवेदी, अरुण सिंह, विपिन रस्तोगी, रामगोपाल पाल, सुनील दुबे, भगवान आश्रय नामदेव, ललन पनिका, रामाशंकर सिंह, दीपक नामदेव, शशिभूषण प्रसाद सहित भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal